एसीबी की ताबड़तोड़ कार्रवाई..भ्रष्टाचार पर शनि का प्रकोप

BHASKAR MISHRA
7 Min Read

cah2
बिलासपुर– एन्टीकरप्शन व्यूरों ने एक बार फिर आय से अधिक संपत्ति रखने वालों का शनिवार बेकार किया है। एसीबी की टीम ने तड़के प्रदेश के आठ अधिकारियों के कुल 13 ठिकानों पर छापा मारा। जिन अधिकारियों पर छापामार कार्रवाई की गयी है उनमें कुछ रिटायर्ड अधिकारी भी शामिल हैं। ठिकानों से एसीबी टीम ने अनुपातहीन संपत्ति बरामद किया है। तड़के शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक चलती रही। जानकारी के अनुसार सभी अधिकारियों के पास आलीशान बंगला, जमीन जायजाद, निवेश के दस्तावेज और जेवरात समेत लाखों रुपए नगद मिले हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज प्रदेश के कई शहरों में छापामार कार्रवाई करते हुए अधिकारियों के घर से आय से अधिक संपत्ति का पता लगा है। छापामार कार्रवाई में बिलासपुर स्थित तीन अधिकारियो के घर से अनुपातहीन संपत्ती मिली है। टीम ने आज सुबह रायगढ़ में पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी एन.के द्विवेदी के बिलासपुर स्थित आवास पर छापा मारा। एसीबी की एक अन्य टीम ने जिला पंचायत में पदस्थ सहायक परियोजना अधिकारी आनंद पांडे के जबड़ापारा सरकंडा स्थित निवास पर दबिश दी। इसके अलावा एक टीम ने खाद्य विभाग से रिटायर्ड अधिकारी गुलाम मोहम्मद के निवास पर भी छापा मारा। यहां एसीबी टीम को भारी मात्रा में गड़बड़ियों की जानकारी मिली है। तीनों ही अधिकारियों का कार्यकाल विवादों से जुड़ा रहा है। रिटायर्ड खाद्य अधिकारी के रिश्तेदारों के नाम पर दो पेट्रोल पंप होने की खबर है।

                         cash1करप्शन ब्यूरो को जानकारी मिली थी इन अधिकाकारियों के पास अनुपातहीन संपत्ति है। जिला शिक्षा अधिकारी एनके द्विवेदी के रायगढ़ स्थित निवास में भी छापा मारा गया।   लेकिन घर में कोई नहीं मिला। टीम ने एनके द्विवेदी के घर को सील कर दिया है। द्विवेदी रायगढ़ से पहले बिलासपुर और मुंगेली में पदस्थ रह चुके हैं। मुंगेली में पदस्थ रहने के दौरान उन पर शिक्षाकर्मियों की अवैध भर्ती का आरोप लगा था। सचिव स्तर पर की गई जांच में उन्हें  दोषी भी पाया गया था। उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की अनुशंसा भी की गई थी। बावजूद इसके अच्छी राजनैतिक रसूख चलते खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पाण्डेय को मुंगेली से हटाकर रायगढ़ स्थानांतरित कर दिया गया।

                       शिक्षा विभाग में व्याख्याता आनंद पांडे जिला पंचायत बिलासपुर में लम्बे समय से पदस्थ हैं। अपने भाई अशोक पांडे के नाम पर शिक्षण संस्थान द्रोणा कॉलेज भी चलाते हैं। इन दोनों का निवास जबड़ापारा में ही है। एक ही घर पर दोनों ऊपर नीचे रहते हैं। एसीबी ने दोनों घरों पर छापा मार कार्रवाई की है। आनंद पांडे के प्रभार में जिलेभर के शिक्षाकर्मियों की नियुक्ति, युक्तियुक्तकरण, स्थानांतरण, वेतन एवं बिल भुगतान का अधिकार है। शिक्षाकर्मियों की नियुक्ति और स्थानांतरण को लेकर काफी शिकायतें उसके कार्यकाल में रही है। उसने अपने भाई अशोक पांडे के नाम पर राजेन्द्र नगर में एक कॉलेज द्रोणा कॉलेज खोला है। तीन कमरों के कॉलेज में डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एजुकेशन के लिए दोनों भाइयों ने दो हजार से अधिक छात्रों को प्रवेश दिखाया था। शासन की नीति अजा-जजा छात्रों को छात्रवृत्ति देने की रही है। दोनों भाई फर्जी एडमिशन दिलाकर शासन को करोड़ों रूपए का चूना लगाया  । सरकार से द्रोणा कॉलेज को 94 लाख रुपए छात्रवृत्ति वितरित करने के लिए मिले थे। फर्जी एडमिशन की शिकायत अजाक्स के प्रांताध्यक्ष नंदराम माड़वा ने राज्य शासन से की थी। इसके बाद कॉलेज को मिलने वाली छात्रवृत्ति रोक दी गई। लगभग दो साल तक छात्रवृत्ति रुकी रही। मंत्रालय में अधिकारियों से मिलीभगत कर किसी तरह राशि आहरित कर लिया गया।

                              खाद्य विभाग के रिटायर्ड अधिकारी गुलाम मोहम्मद की तखतपुर और मुंगेली में पदस्थापना रही है। एसीबी ने इंद्रावती कॉलोनी, विद्यानगर स्थित आवास पर छापा मारमार कार्रवाई में अनुपातहीन संपत्ति के दस्तावेज बरामद किये है। टीम को गुलाम मोहम्मद के पास से पत्नी और बेटी के नाम से खोले गये दो पट्रोल का पता लगा है। जिनमें एक एस.बी.पेट्रोलियम जाली गांव रतनपुर में और दूसरा किसान सेवा केन्द्र जांजी सीपत में  है। जिला पंचायत के सहायक परियोजना अधिकारी के पास राजीव गांधी शिक्षा मिशन का कार्य रहा है। मिशन में हर साल करोड़ों रुपए का बजट आता है।

                          तारबाहर और विद्यानगर में गुलाम मोहम्मद का आलीशान बंगला, कार और करोड़ों की चल अचल संपत्ति के कागजात एसीबी की टीम को मिले है। पत्नी के नाम रतनपुर में 5 एंकड से अधिक की जमीन होने की बात सामने आयी है। छापे की कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज खिलाड़ी के नेतृत्व 20 लोगों की टीम रायपुर से पहुची थी। तीनों टीम इन अधिकारियों के निवास पर उनकी संपत्ति का आंकलन कर रही है।  पास बुक, निवेश इत्यादि के दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। एडिशनल एसपी खिलाड़ी ने बताया कि छापमार कार्रवाई जारी है।  अभी तक किया औक कितना मिला इसकी जानकारी बाद में बतायी जाएगी।

                      प्रदेश में आठ अधिकारियों के घर पर छापा मारा गया है। बिलासपुर शहर में तीन ठिकानों के अलावा अकलतरा में मार्केटिंग फेडरेशन के सुपरवाइजर अर्जुन यादव, पीडब्ल्यूडी के ईई एफ खेस, रायगढ़ में पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी शाहिद अली, कोरिया में जल संसाधन विभाग के ईई एसयू राम और रायपुर सुंदरनगर में पटवारी मिथिलेश पांडे के निवास पर छापा मारे जाने की खबर है।  कोरिया के अधिकारी एसयू राम को पूर्व मंत्री रामविचार नेताम का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार राम के बाथरूम से नोटो से भरी लाखों रूपए की पोटली मिली है।

 

close