बिलासपुर—पूर्व सांसद स्व दिलीप सिंह जूदेव की बहू और जशपुर नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रियम्वदा प्रताप जूदेव आज छत्तासीगढ़ भवन पहुची। कार्यक्ताओ ने उनका जमकर स्वागत किया। प्रीयम्वदा सिंह जूदेव ने बताया कि आज वह अपने कार्यकर्ताओ से मुलाकात करने आयी हैं। उन्होने घर वापसी अभियान का समर्थन करते हुए हाथियो के उत्पात से परेशान लोगो की समस्याओ पर जल्द ही शासन से मिलकर बात करने को कही।
घरवापसी और गौ रक्षा अभियान में तेजी लाने अपने कार्यकर्ताओ से मिलने आज पूर्व स्व सांसद दीलिप सिंह जूदेव की बहू प्रीयम्वदा प्रताप सिंह जूदेव बिलासपुर पहुंची। प्रियम्बदा ने पत्रकारो से चर्चा करते हुए कहा की उनके श्वसुर कुमार साहब का भाजपा की राजनीती में योगदान रहा है। प्रबल प्रताप सिंह युद्धवीर सिंह और वह स्वंय सक्रिय राजनीती में है। आज वह आपने कार्यकर्तोओ से मिलने बिलासपुर पहुची है।
प्रियम्बदा ने कहा की गौ रक्षा और घर वापसी अभियान को लेकर वह अपने श्वसुर के पदचिन्हों पर चलेंगी। जशपुर में हाथियो का उत्पात लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसी कोई कार्ययोजना नही है जिससे लोगों को हाथियों के उत्पात से निजात मिले।उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री और वनमंत्री से इस मुद्दे पर चर्चा हो रही है। लोगो की सुरक्षा और फसलो की बर्बादी के साथ ही हाथियो को संरक्षण प्रदान करने के लिए सशक्त योजना बनाने का निर्णय लिया गया है।