पानी नहीं है तो जिन्दगी नहीं…साइकिल रैली का संदेश

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

visva saykal divash par saykal raily  (3)बिलासपुर—विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने आज साइकिल रैली निकली। जिला प्रशासन के सौजन्य से निकली साइकिल रैली नेहरू चौक से  होकर गोलबाजार, गांधी प्रतिमा से होते हुए सीएमडी कॉलेज में खत्म हुई। सीएमडी कॉलेज परिसर में बच्चों के बीच निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

                     जिला प्रशासन के सहयोग से आज सुबह जल संरक्षण और पर्यारण के प्रति लोगों को जागरूक करने साइकिल रैली निकाली निकाली गयी।गोलबाजार,गांधी चौक के होते हुए सीएमडी काॅलेज में रैली का समापन हुआ। सीएमडी कालेज में बच्चों के बीच निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया।

                       कार्यक्रम के मुख्यअतिथि  सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि पर्यावरण और जल संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।पृथ्वी पर शुद्ध जल की मात्रा बहुत ही कम है। इस जल को संरक्षित नहीं कर पाना चिंता का विषय है। इस चिंता से निपटने के लिए  केवल शासन और प्रशासन या स्वयंसेवी संगठनों ही नहीं सबकी भूमिका जरूरी है। इसके लिए सबको सचेत रहना होगा। पेड़ लगाने के साथ-साथ उसको संरक्षित करना होगा। अच्छे वातावरण में जीवन जीना है तो जल को केन्द्र में रखकर जल संकट के खिलाफ अभियान चलाना होगा।

                                महापौर किषोर राय ने कहा कि प्रकृति के अंधाधुंध दोहन का दुष्परिणाम हमारे सामने है। भावी पीढ़ी का जीवन खतरे में है। हमको संकल्प लेकर पर्यावरण, जल, वायु प्रदुशण के खिलाफ लड़ना होगा। संभागायुक्त निहारिका बारिक ने कहा कि साल  के 365 दिन हम कोशिश करें तो बेहतर पर्यावरण भविश्य के लिए छोड़कर जायेंगे। जिस तरह हम परिवार और संपत्ति की रक्षा करते हैं।  उसी तरह पृथ्वी, जल, वायु की रक्षा करें। कलेक्टर अन्बलगन पी. ने कहा कि पानी का स्तर नीचे जा रहा है। गिरते स्तर को रोकने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम आज की सबसे बड़ी जरूरत है। बिलासपुर में भू-जल स्तर 100 मीटर से नीचे चला गया है।  भविश्य में यह स्थिति बनी रहेगी तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। उ्न्होने कहा कि पानी बचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। पानी नहीं है तो जिन्दगी नहीं है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे.पी. मौर्य ने आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

                          रैली में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक साहू, पुलिस अधीक्षक अभिशेक पाठक, नगर निगम आयुक्त रानू साहू, नगर निगम के एमआईसी मेम्बर्स, पार्षद रमेश जायसवाल, श्याम साहू, रामा बघेल और अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी के साथ नगर के विभिन्न युवा और सामाजिक,  व्यापारी संगठन,स्कूल कॉलेजों के छात्र-छात्रा शामिल हुए।

close