हॉस्पिटल से नवजात की चोरी…हिरासत में महिला आरोपी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
IMG-20160421-WA0013बिलासपुर—गनियारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से नवजात की चोरी होने का मामला सामने आया है। बच्चा चोरी होने के बाद परिजनो ने हॉस्पिटल में जमकर हंगामा मचाया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने जीरो में मामला दर्ज कर नवजात को चुरान वाली महिला की तलाश कर रही है।
                    जानकारी के अनुसार कोटा ब्लाक के गनियारी में 18 अप्रेल को कोटसागर निवासी शत्रुघ्न वैष्णव की पत्नी आरती वैष्णव ने एक लड़के को जन्म दिया। लडका पैदा होने की खुशियो में डूबे परिवार की खुशिया उस समय मातम में बदल गई जब किसी ने नवजात को चुरा लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                             घटना आज सुबह की है। आरती वैष्णव की सास यशोदा वैष्णव बच्चे को खिला रही थी।  उसी दौरान एक महिला उसके पास आयी और बात करने लगी। इस बीच नवजता बच्चा सो गया। अज्ञात महिला ने यशोदा से कहा कि वह बच्चे को सम्हाल रही है इस बीच वह नहा धोकर आए। भोली-भाली यशोदा ने नवजात को अज्ञात महिला की गोद में छोड़ कर नहाने चली गयी।
                            मौके का फायदा उठाते हुए अज्ञात महिला बच्चे को लेकर फरार हो गयी। यशोदा वैष्णव जब नहा कर वापस आई तो देखा की महिला बच्चे के साथ गायब थी। घटना की जानकारी यशोदा ने अपने बेटे को दी। बच्चा चोरी होने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। लोगो के साथ परिजनो की भीड़ हॉस्पिटल में उमड़ पडी। देखते ही देखते परिजनो ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया।इस बीच नवजात की मां आरती वैष्णव की तबीयत बिगडने लगी।
                      हंगामें की सूचना मिलते ही बिलासपुर सीएसपी लखन पटले और कोटा पुलिस मौके पर पहुच गयी। अज्ञात महिला के खिलाफ जीरो में मामला दर्ज किया गया। परिजनो को समझाईस देने पहुंची पुलिस ने बताया कि अज्ञात आरोपी महिला को जल्द ही जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  हॉस्पिटल से बच्चा चोरी होने के बाद हॉस्पिटल प्रंबंधन अपना बचाव करना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार हास्पिचल प्रबंधन यशोदा पर दबाव डाल रहा है कि वह पुलिस के सामने बताए कि बच्चा हास्पिटल परिसर के बाहर से गायब हुआ है।
                                खबर लिखे जाते समय जानकारी मिली है कि बच्चा चुराने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बच्चे को परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार बच्चा चुराने वाली महिला का नाम द्रोपदी है। आरोपी महिला रतनपुर थाने के सेमरा पंचायत की रहने वाली है। कोटा,रतनपुर और बिलासपुर की पुलिस के सहयोगा से महिला को उसके घर से दबोचा गया है।
पूछताछ के बाद होगी कार्रवाई
                        पुलिस ने अपने सूत्रों से नवजात बच्चे को चुराने वाली महिला का पता लगाया। जानकारी मिलते ही सेमरा पंचायत के ग्राम बसंतपुर पहुंंचे। स्थानीय थानों के पुलिस के सहयोग से एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला का नाम दुरपति बाई पति सुकलाल यादव है। ग्राम बसतपुर पेंड्रा थाना की रहने वाली है।  उसने बच्चा चुराना कबूल कर लिया है। निशानदेही और कार्रवाई के बाद नवजात को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है। फिलहाल अभी पूछताछ की कार्रवाई चल रही है। पुलिस जानना चाहती है कि क्या द्रोपदी का कोई बच्चा चुराने का गैंग है। अभी तक उसने कितनी घटना को अंजाम दिया है।
                                                                   लखन पटले..नगर पुलिस अधीक्षक,,बिलासपुर
                                                खबर लिखे जाने तक महिला से पुलिस पूछताछ कर रही थी। पुलिस को उम्मीद है कि कुछ नए खुलासे भी सामने आ सकते हैं।
close