मोबाइल से ठगी करने वाले गिरोह का फूटा भांडा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

CIVIL LINE THANAबिलासपुर—मोबाइल से ईनाम लगने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का सिविल लाइन पुलिस ने पर्दाफाश किया है। ठगी करने के आरोप में सिविल लाइन पुलिस ने तीन आरोपियों को अलग-अलग जगह से हिरासत मे लिया है।  पुलिस ने आरोपियों पर 420 का अपराध दर्ज किया है। आरोपियों के पास डायरेक्टरी भी बरामद हुई है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                               तालापारा निवासी कनिज फातिमा पिता शब्बीर अली 16 साल ने 8 अप्रैल को सिविल लाइन थाने में ममला दर्ज कराया कि फोन पर एक अज्ञात नम्बर से बताया कि उसका मोबाइल नम्बर लाटरी निकली है। ईनाम में उसे एक कार मिलेगा। घर तक कार पहुंचाने में जो खर्च आयेगा उसका अग्रिम भुगतान निश्चित नम्बर में करना होगा। फातिमा ने बताया कि बात करने वाले ने उसे अपना एकाउंट नम्बर भी दिया है।

                        पुलिस थाने में किये शिकायत के अनुसार कनिज फातिमा ने बताया गए एकाउंट नम्बर में उसने अभी तक सवा लाख रूपए डाल चुके हैं। अभी तक उसे कार नहीं मिला है। पातिमा के अनुसार कम्पनी और कानूनी कार्रवाई का हवाला देते हुए फोनकरने वाले ने उससे 5-6 बार में अलग-अलग खातों में 10 से 20 हजार रूपये कई बार जमा करवाए। उसने अभी तक कुल मिलाकर सवा लाख रूपए जमा कर दिया हैं।

                     भुगतान के बाद भी कार मिलने और और लगातार रूपयों की मांग से परेशान पातिमा ने बताया कि जब उसे अहसास हुआ कि वह ठंगी का शिकार हो चुकी है तो थाने में शिकायत दर्ज कराने आयी।

                          शिकायत के बाद जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सभी काल टीकमगढ़ से हैं। जबकि अकाउंट  छत्तीसगढ़ के कोरबा और उत्तरप्रदेश के है। जांच के दौरान पुलिस ने कई टीमो का गठन कर जांच की दिशा को आगे बढ़ाया। पुलिस ने कोरबा जिला स्थित झाबर दीपका से  कीर्तन साहू को हिरासत में लिया।  पुलिस की एक अन्य टीम ने  झांसी के सकरा से विशाल साहू को गिरफ्तार किया। तीसरा आरोपी और गिरोह का मास्टर माइंड देवेन्द्र सिंह यादव टीकमगढ़ का रहने वाला है।

                          पुलिस के अनुसार जांच के दौरान मालूम हुआ कि कनिज ने तीनों के अकाउंट में रूपए डाले थे। तीनो मिलकर लोगों को मोबाइल से लकी ड्रा का प्रलोभन देकर रूपए ऐंठने का काम करते हैं। पुलिस टीम तीनो को हिरासत में लेकर आज बिलासपुर पहुची है। देवेन्द्र से फोन बरामद कर लिया गया है। विशाल साहू का खाता जब्त कर दिया गया है।  पकडे गये आरोपियो को रिमांड में लेकर पूछताछ करने की बात पुलिस कह रही है।

close