भारत माता की जय मे गर्व का अनुभव-धरम

Shri Mi
3 Min Read
IMG-20160406-WA0011रायपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने भाजपा के 36वें स्थापना दिवस पर कहा कि आज भाजपा का स्वरूप जो दिखाई पड़ रहा है उसके पीछे राष्ट्रवादी सोच वाले हमारे महापुरूषों का बड़ा योगदान है। जनसंघ की स्थापना से भारतीय जनता पार्टी तक पार्टी की तीन पीढिय़ों के लगातार परिश्रम का फल है। श्री कौशिक ने कहा कि जब जनसंघ का गठन किया गया था तो सत्ता के शीर्ष पर पहुंचने की कोई कल्पना नहीं थी लेकिन परिश्रमी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत और निष्ठा से पार्टी को शीर्ष सत्ता तक पहुंचाया है। आज भाजपा को भारत माता की सेवा करने का मौका जनता ने पार्टी को दिया है। उन्होंने कहा कि भारत माता की जय बोलना हमारी परंपरा है और हम देश की जयकार लगाने में गर्व का अनुभव करते हैं। लेकिन कुछ स्वार्थी लोगों को भारत माता की जय बोलने में शर्म आती है।
                             गोवा मुक्ति आंदोलन, बेरूबाड़ी का संघर्ष, गुजरात कच्छ का आंदोलन में हमारे महापुरूषों ने देश में एक वातावरण बनाया और देश को बाहरी आक्रमणकारी सोच से बचाने के लिए महत्वपुर्ण योगदान दिया है। श्री कौशिक ने स्थापना दिवस के अवसर पर बालोद और रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित किया।  श्री कौशिक  ने कहा कि बालोद जिले में तीनों सीट कांग्रेस पार्टी के पास है इसलिए अपने जुझारू कार्यकर्ताओं से आव्हान करता हूॅ इन तीनों सीट 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुट जाए यह प्रण स्थापना दिवस से लेकर जावें।
                              भाजपा महामंत्री (सगंठन) पवन साय ने स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामना दी है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को अपनी मार्ग दर्शक संस्था मानकर संास्कृतिक राष्ट्रवाद को अपनी विचारधारा बनाया और लगातार समाज के अंतिम  व्यक्ति के उत्थान के लिए काम करने की मंशा के तहत राजनीतिक कार्य किया। भारत मात की रक्षा के लिए हमने अटल जी के नेतृत्व में देश को परमाणु सम्पन्न शक्ति बनाया जिससे पूरे विश्व की नजर भारत पर आकर ठहर गई। अब मोदी जी के नेतृत्व में भारत की संस्कृति, योग को पूरे विश्व ने मान्यता प्रदान की है। दोनों बात ध्यान दिलाने का कारण यह है कि भाजपा  सदैव अपनी संस्कृति और राष्ट्रवाद को सुदृढ़ करने के लिए कार्य करती है।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close