सुरक्षा और सेवा हमारा ध्येय..रविन्द्र

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20160404-WA0004बिलासपुर—यात्रियो की जानमाल की सुरक्षा हमारा दायित्व है। क्षेत्र में बेजा कब्जाधारियो को हटा कर रेल सम्पति को नुकसान पहुचाने वालो के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पत्रकारों से यह बाते मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल रवीन्द्र वर्मा ने कही। उन्होंने इस दौरान वित्तीय वर्ष 2014-015और 2015-016 की गई कार्रवाईयो का लेख जोखा भी पेश किया।

                 मुख्य सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ रवीन्द्र कुमार आज पत्रकारो से रूबरू हुए। उन्होंने दो साल में आरपीएफ के कार्यो का लेखा जोखा पेश किया। पत्रकारो से चर्चा के दौरान बताया कि आरपीएफ ने पिछले दो वर्षो में जानमाल की सुरक्षा और रेलवे सम्पत्ती को हिफाजत से रखने में कोई कोर कसर नही छोडा है।  उन्होने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल के महत्वपूर्ण रात्रिकालिन गाडियो में औसतन 55 अनुरक्षण दल की तैनाती विभिन्न मण्डलो से की जा रही है।

                    रविन्द्र कुमार ने बताया कि साल 2014-015 में चोरियो के 32 लाख 76 हजार 481 प्रकरणो में से 10 लाख 57 हजार 458 मामलो का निपटारा किया गया है। साल 2015-016 के 10 लाख 56 हजार 572 मामलो में से 10 लाख 52 हजार 586 घटनाओ का निराकरण किया गया है। 90 लाख 49 हजार 491 रूपयो का जुर्माना वसूल किया गया है। रवीन्द्र वर्मा ने चर्चा के दौरान बताया कि रायपुर की तरह ही बिलासपुर में भी रेलवे स्टेशनो के बाहर यातायात को व्यवस्थित करने स्थानीय यातायात पुलिस की सहायता लेने का विचार किया जा रहा है। बूथ के माध्यम से बिलासपुर में भी रेलवे पार्किग को सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है।

                          आरपीएफ और जीआरपी को सयुक्त करने के सवाल पर रविन्द्र कुमार ने बताया कि पहले इस व्यवस्था पर विचार किया जा रहा था । चूंकि मामला रेलवे मंत्रालय का है तो फैसला भी वहीं लिया जाएगा। ट्रेनो में चोरी की बढ़ती वारदातो पर उन्होंने कहा कि हम अपराध नियंत्रण पर लगातार प्रयास कर रहे हैं। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार रिपोर्ट लिखवाता है।  कई मामलो में तो एफआईआर तक दर्ज कराने से प्रार्थी पीछे हट जाता है। उन्होने कहा कि हाल फिलहाल शुरू हुई हेल्प लाईन नम्बर 182 का अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है। हेल्पलाईन नम्बर से शिकायत आने पर उसका निराकरण भी तेजी से किया जा रहा है।

close