जोगी ने की पुलिसिया कार्रवाई की निंदा

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

AMIT JOGIरायपुर: बालोद विधायक भैयाराम सिन्हा पर पुलिसिया कार्यवाही की कड़ी निंदा करते हुए मरवाही विधायक अमित जोगी ने राज्य शासन पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार के इशारे और कानून व्यवस्था के नाम पर स्थानीय प्रशासन जिस तरह से क्षेत्र के एक सम्मानित जन प्रतिनिधि को गिरफ्तार करने गया, वह किसी ऑपरेशन से कम नहीं था। कार्यवाही का उद्देश्य केवल विपक्षी विधायकों और उनके परिवार के सदस्यों के बीच दशहत फैलाना है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       अमित जोगी ने कहा कि केंद्र में एनडीए सरकार आने के बाद से छत्तीसगढ़ में भी नया मॉडल शुरू हो चुका है। इस मॉडल में लोकतंत्र और विपक्ष का कोई स्थान नहीं है। विरोधी स्वरों को प्रशासनिक आतंकवाद के सहारे कुचलना का प्रयास किया जा रहा है। इसका जीवंत उदहारण, हाल ही में दंतेवाड़ा में विधायक देवती कर्मा के साथ हुई दुर्व्यवहार और गिरफ्तारी की घटना है।

                 अमित जोगी ने कहा कि सरकार प्रशासन का सदउपयोग जनहित के कार्यों में करे ना कि स्वहित में। प्रजातंत्र में राजनीति का स्थान है, राज करने की निति का नहीं।

close