निगम दस्ते पर हमला..इंजीनियर और आरक्षक घायल

Shri Mi
4 Min Read

IMG-20160329-WA0042बिलासपुर। अतिक्रमण हटाने गए कर्मचारियों पर हाटल संचालक ने सब्जी और ग्रैवी फेंक दिया है। गरम ग्रैवी से जल गए निगम अधिकारी प्रमील शर्मा को अस्पताल में भर्ती किया गया है। अतिक्रमण हटाने के विरोध में मारपीट भी हुई। घटना में एक सिपाही का सिर फट गया है। पुलिस ने हॉटल कर्मचारी को हिरासत में लिया है।

                           सत्यम चौक के पास एक हाटल संचालक ने जिला प्रशासन और नगर निगम के दस्ते पर अतिक्रमण हटाने के दौरान मारपीट की है। घटना में एक पुलिस कर्मचारी घायल हुआ है। जबकि खौलते ग्रैवी से निगम अधिकारी झुलस गया है। जानकारी के अनुसार जब अतिक्रमण दस्ता सत्यम चौक स्थित अतिक्रमण हटाने पहुंचा तो हॉटल संचालक और उसके कर्मचारियों ने जमकर विरोध किया। जबरदस्त विरोध के बीच हॉटल के कर्मचारी और संचालक ने अतिक्रमण दल पर हमला कर दिया। कढ़ाई में खौलते ग्रैवी को दस्ते पर फेक दिया। सब इंजीनियर समेत कुछ निगमकर्मी झुलस गये। सहायक इंजिनियर को निजी ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया है। घटना में घायल सिपाही का सिर फट गया है। शासकीय अमले पर हुए हमले के आरोप में पुलिस ने एक हॉटल कर्मचारी को हिरासत में लिया है।

                             IMG-20160329-WA0047सत्यम चौक पर स्थित होटल 786 बिरयानी सेंटर में दुकान के बाहर तंदूर की भट्ठी हटाने पहुंचे अतिक्रमण दस्ते को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। अतिक्रमण दस्ते  ने दुकान से लगी दीवार को हटाने का आदेश दिया था। हाटल संचालक ने हटाने से इंकार कर दिया। आदेश का पालन नहीं होने पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे नायब तहसीलदार नरेन्द्र बंजारा, डीएसपी मधुलिका सिंह, सब इंजीनियर प्रमील शर्मा, पुलिस के जवान और निगम कर्मचारियों की टीम सत्यम चौक पहुंची।

                                 अतिक्रमण दस्ते ने हॉटल संचालक को भट्ठी हटाने के लिए कहा। साथ ही  दीवार तोड़ने का निर्देश दिया। हॉचल संचालक ने अतिक्रमण हटाने से इंकार कर दिया।  इस बीच अतिक्रमण को हटाने का निर्देश देकर नायब तहसीलदार और डीएसपी आगे की दुकानों का निरीक्षण करने चले गए। इधर हाटल कर्मचारियों ने निगम के दस्ते पर हमला बोल दिया। हॉचल कर्मचारी अशोक कुमार ने टीम पर ग्रेवी से भरी खौलती हुई कड़ाही फेंक दी। सब-इंजीनियर प्रमिल शर्मा ग्रैवी के चपेट में आ गए। गरम ग्रैवी से कुछ कर्मचारी भी झुलस गए हैं।

                  हाटल कर्मचारियों ने नगर निगम दस्ते के शिवकुमार जायसवाल, संतोष वर्मा और अन्य लोगों पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे आरक्षक के सिर पर हॉटल कर्मचारियों ने गैस का बर्नर फेंक दिया। जिससे सुशांत सिंह के सिर पर गहरी चोट पहुंची है। पुलिस जवानों ने तुरंत होटल के कर्मचारियों को अपने काबू में लिया। सब इंजीनियर प्रमील शर्मा को उपचार के लिए श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित एक निजी ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया है। सिपाही सुशांत सिंह को भी उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।  सिविल लाइन पुलिस ने कड़ाही फेंकने वाले अशोक कुमार को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि हमला करने वाले बाकी कर्मचारियों पर भी कार्रवाई होगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close