घर में घुसकर दुष्कर्म..पकड़े गए आरोपी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG_20150630_130618बिलासपुर—गोरेला थाना क्षेत्र में एक महिला से गांव के ही व्यक्ति ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर आईपीसी की धारा के तहत कार्रवाई की गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

          पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोरेला थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला घर में अकेली थी। सूने का फायदा उठाते हुए गांव का ही गोपाल अघरिया महिला के घर में घुस गया। पहले उसने महिला के पति के बारे में पूछताछ की। घर में किसी के नही होने पर गोपाल की नीयत खराब हो गयी। गोपाल ने महिला से गुड़ाखू और पानी मांगा। गुडाखू करने के बाद गोपाल ने महिला को आंगन में दुष्कर्म किया कर फरार हो गया।

                         पति के घर पहुंचने पर महिला ने सारी बातों को बताया। पीडि़ता के साथ पति थाने पहुचकर मामले की लिखित शिकायत की। पुलिस ने आरोपी गोपाल अघरिया को गांव से हिरासत में ले लिया है। आरोपी पर आईपीसी की धारा 376 और 452 के तहत कार्रवाई की गयी है।

लाकअप में पहुंचा छेडछाड के आरोपी

गोरेला के गिरवट में एक महिला घर के सामने झाडू लगा रही थी। इसी दौरान तीन शोदहों महिला के साथ छेड़छाड़ किया है। महिला ने तीन युवको के खिलाफ थानें में शिकायत दर्ज करवाई है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

                           पुलिस जानकारी के अनुसार गौरेला थाना क्षेत्र के गिरवट में एक महिला घर के सामने झाडू लगा रही थी। इसी दौरान गांव के ही तीन शोहदे रमेश, संजय और मोहन महिला के पास पहुंचकर अश्लील बाते करने लगे। रमेश राठौर ने महिला का हाथ पकड़कर खीच लिया। इतने में महिला ने शोर मचाकर अपने पति को बुलाया। पति को देखते ही तीनो युवक नौ दो ग्यारह हो गए।

             पीडिता ने मामले की शिकायत गौरेला थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने गांव के तीनों युवकों के घर  दबिश देकर हिरासत में लिया है। तीनो आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 का मामला दर्ज किया गया है।

close