अपने अधिकारों के लिए जागरूक बनें महिलायें-अमर

Shri Mi

nai_roshniबिलासपुर। नगरीय प्रशासन, उद्योग एवं वाणिज्यिक कर मंत्री अमर अग्रवाल शनिवार बिलासपुर मंे आयोजित अल्पसंख्यक महिलाओं में नेतृत्व क्षमता विकास योजनान्तर्गत ’’नई रोशनी’’ के प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होने कहा  कि महिलायें अपने अधिकारों और दायित्वों को जानें, तभी विकास संभव है। सरकार महिलाओं के विकास के लिए नई रोशनी जैसे कई योजनायें संचालित कर रही है। महिलाओं को अधिकारों की जानकारी नहीं होने से बिचैलिया उनका शोषण कर सकता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि पांच वर्ष पूर्व प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली अल्पसंख्यक महिलाओं की संख्या 40-45 थी। अब वह सैकड़ा पार कर चुका है। यह जागरूकता का असर है। महिलायें अपने अधिकार और जीवन संवारने के लिए जागरूक बनें। महिलाओं का जीवन बेहतर हो इसलिए ये कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। इसकी जानकारी सभी महिलाओं को होनी चाहिए। जानकारी के अभाव में संकोच व भय रहता है। अपने अधिकारों की जानकारी रहने से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है। वे अपने एवं बच्चों के शिक्षा-स्वास्थ्य एवं आजीविका संबंधी अधिकारों की जानकारी अवश्य रखें। श्री अग्रवाल ने बताया कि शासन ने इलाज के लिए हेल्थ स्मार्ट कार्ड से निःशुल्क इलाज की राशि बढ़ा रही है। उन्होंने शिक्षा के अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा के साथ, उच्च शिक्षा हेतु ऋणमुक्त लोन भी प्रदान किया जाता है, इसका लाभ उठाये।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close