जेटली ने पेश किया विजन 2020 बजट–भाजपा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

imagesबिलासपुर— भाजपा ने आम बजट को गांव, गरीब किसान और युवाओं के हितसंवर्धन वाला बताया है। भाजपाइयों के अनुसार बजट में  प्रधानमंत्री के विजन 2020 पर साफ दिखाई देता है। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने देश की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने वाला बजट पेश किया है। भाजपाइयों ने कहा कि जब देश मजबूत होगा, तो देश किसान भी मजबूत होगा। खेतों को पर्याप्त पानी मिलेगा, पैदावार अच्छी होगी। गरीब परिवार खुशहाल होगा, पैदावार ज्यादा होने से मंहगाई कम होगी। प्रधानमंत्री के निर्देश पर देश के सामने सबसे अच्छा बजट पेश किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

   भाजपा ता जिला अध्यक्ष रजनीश सिंह,गुलशन ऋषि,  रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक, प्रवीण दुबे,  IMG-20160225-WA0020ने बजट की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री अरूण जेटली जी को बधाई दी है। उन्होने कहा कि , देश में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं रोजगार के अवसर ज्यादा से ज्यादा मिलेंगे। श्याम साहू, उमेश चंद्रकुमार बबलू पमनानी ने वित्त मंत्री  अरूण जेटली के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अनेक योजनाओं के तहत् गरीबों को लाभांन्वित करने का प्रयास किया गया है। देश का बुनियादी ढांचा मजबूत करने सरकार ने जोर दिया है।

               भाजपा युवा मोर्चा नेता राकेश तिवारी, मकबुल अली, अमरजीत दुआ, ऋषि केसरी, ने बजट को देश की सुरक्षा के लिए बेहतर बताया । उन्होने कहा कि सेना को देश की सुरक्षा के लिए बड़ी राशि उपलब्ध कराई गयी है। जिससे देश आधुनिक हथियार बनाएगा और खरीदेगा भी। देश के नौजवानों के लिए अनेक योजनाओं का जिक्र किया गया है। बजट से देश की आर्थिक आमदनी अनुकूल प्रभाव पड़ेगा।IMG-20160225-WA0021

                    भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री पूजा विधानी, सरोजनी कुर्मी, कौशिल्या तिर्थानी, स्नेहलता शर्मा, अरूणा दीक्षित बजट की तारीफ करते हुए कहा कि, गरीब परिवारों की महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन केन्द्र सरकार ने देने का वादा किया है। जो स्वागत योग्य है। देश की प्रगति में महिलाओं के हितसंवर्धन में अनेक योजनाएं लागू की गई है।

         सभापति अशोक विधानी, अनिल दुआ, आलेख वर्मा, कमल कौशिक,ने बजट की सराहना की है। उन्होने बताया कि प्रत्येक IMG_20160226_112220गांव को शहरों से जोडने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के तहत् सडकों का जाल बिछाया जाएगा। गांव में बिजली पहुंचाई जाएगी। शिक्षा का विस्तार प्रत्येक ग्राम पंचायतों की सीधे विकास के लिए 80 लाख रूपए रूपये की सहायता, गांवो में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, तालाबों का निर्माण, स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापना आदि अनेक बिन्दुओं को बजट में शामिल किया गया है।

        भाजपा नेताओं ने कहा कि, देश की आवश्यकता के अनुसार बजट पेश किया गया है।बजट से भविष्य के भारत की कल्पना की गई है। देश के सभी वर्गो का ध्यान बजट में दिया गया है। बजट साहसिक और सराहनीय है।

Share This Article
close