जनहितकारी और देशहित का रेल बजटःभाजपा

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

bjp kamal बिलासपुर–भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रेल बजट को विकासोन्मुख बताया है। भाजपाइयों ने प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि प्रभु ने देश को विकास की तरफ ले जाने बजट पेश किया है। भारतीय रेल के विकास में प्रभु का बजट मील का पत्थर साबित होगा। भाजपा नेताओं ने बताया कि बजट में सभी वर्गों, प्रांतो,गरीबों को ध्यान में रखकर लाया गया है। आर्थिक जगत को ध्यान दिया गया है। यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ थोपने का प्रयास नहीं किया गया है। जाहिर सी बात है कि रेल बजट जनहित और भारतहित में है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             IMG-20160225-WA0020लोकसभा में पेश प्रभु के रेल बजट को भाजपा नेताओं ने जनहितकारी और देश हित में बताया है। भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश सिंह और प्रवीण दुबे ने बताया कि रेल यात्रियों के लिए अनेक सुविधाएं बजट में शामिल की गयी हैं।  14 करोड नए लोगों के लिए रेलवे मंत्रालय रोजगार से जोडेगा। अपने आप में यह ऐतिहासिक निर्णय है। देश के अंदर बंदरगाहों से रेलवे को जोडकर अनेक रोजगार के साधन उपलब्ध कराने और रेलवे की माली हालत को सुधारने के लिए बजट में ठोस कदम उठाए गए है। आने वाले दिनों में इसका लाभ देश में मिलेगा।

         IMG-20160225-WA0019  भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत ने कहा कि रेल बजट की सराहना करते हुए कहा कि, रेल यात्रा के दौरान बच्चों को गरम दूध, गरम पानी के साथ ताजा भेजन उपलब्ध कराने की योजना सराहनीय है।  देश के 400 रेल्वे स्टेश्ननों में वाई फाई की सुविधा देने की बात कही गयी है। डिजीटल इंडिया के सपनों को साकार करने वाला बजट है। देश के विकास को गति देना वाला बजट बताते हुए कहा कि, रेल्वे का ज्यादा से ज्यादा आधुनिक बनाने की दिशा में उठाए गए कदम से रेल यात्रियों को काफी व्यवस्थाएं प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी।

               भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलशन ऋषि ने बताया कि  देश के अंदर बंदरगाहों से रेलवे को जोडकरIMG-20160225-WA0021 अनेक रोजगार के साधन उपलब्ध कराने और रेलवे की माली हालत को सुधारने के लिए बजट में ठोस कदम उठाए गए है। आने वाले दिनों में इसका लाभ देश में मिलेगा। देश में 4 नई विशेष ट्रेन घोषणा से देश के रेल यात्रियों को काफी सहुलियत होगी। स्टेशनों  और ट्रेनों में ताजा भोजन उपलब्ध कराने की महती योजना चालू की गई है। रेल बजट को देश को मजबूत करने वाला बताया है। महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा गया है। आरक्षण में महिलाओं का कोटा तय किया गया है। यात्रा के दौरान उन्हें जो सुविधाएं प्रदान की गई है, ऐतिहासिक है। ट्रेन में वरिष्ठ नागरिकों को 50 प्रतिशत् आरक्षण के साथ साथ अनेक सुविधा प्रदान की गई है।

                  12045584_430397727154083_2834287869848624156_oरेल जोन भाजपा प्रभारी व्ही रामाराव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना इस बजट से पूरा होता दिखाई दे रहा है। सबका साथ सबका विकास के साथ साथ भारतीय रेल के उज्जवल भविष्य को देखते हुए आधुनिक प्रणाली से सुसज्जीत एवं ट्रेनों की स्पीड 80 कि.मी. प्रति घंटा करने की योजना से रेल यात्रियों की यात्रा तेज और सुविधाजनक होगी। समय की बचत होगी। रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी ठोस कदम उठाए गएं हैं। रामराव ने बतया कि कांग्रेस ने यदि अपने कार्यकाल में ऐसे ठोस कदम उठाए होते तो आज भारतीय रेल की तस्वीर अलग ही होती। रेल बजट की सराहना करते हुए रामराव ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब भारतीय रेल को विश्व का सर्वश्रेष्ठ रेल के रूप में देखा जाएगा।

                                   युवा भाजपा नेता मनीष अग्रवाल ने बजट को उत्साहित और जोश भरने वाला बताया। मनीष के अनुसार बजट विकासोन्मुखी है। सबक हितों का ध्यान रखा गया है। अतिरिक्त जनरल बोगी जोड़ी जाएगी। जाहिर सी बात आम जन को इसका फायदा मिलेगा। भोजन की व्यवस्था और साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है। तकनीकि खामियों पर यदि कांग्रेस कार्यकाल में ध्यान दिया जाता तो आज भारतीय रेल की दिशा और दशा कुछ और ही होती। मनीष ने बताया कि जैसा की भारतीय रेल को देश की आत्मा कहा जाता है। उसी के अनुसार सुरेश प्रभु ने रेल बजट को तैयार किया। जनता के सामने बिना किसी अतिरिक्त बोझ के शानदार बजट रखा।

Share This Article
close