श्रम विभाग ने किया कोर्ट जाने का फैसला

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

hadasa--exclusive--visualबिलासपुर—हाईकोर्ट में निर्माणाधीन अकादमी भवन के गिरने के बाद हरकत में आया श्रम विभाग हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है। श्रम विभाग ने बिल्डिंग कन्स्ट्रक्शन एक्ट के तहत पीडब्लूडी कार्यपालन अभियंता एसआर सिन्हा, विकास महतो और पेटी कांट्रेक्टर संजय अग्रवाल को श्रम अधिनियम की धारा के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज किया है। श्रम विभाग ने वेतन पंजी नियम 78(2) बी के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        सहायक श्रम अधिकारी अनीता गुप्ता ने सीजी वाल को बताया कि कार्यपालन अभियंता,ठेकेदार और पेटी ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। जवाब के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। जवाब का इंतजार किया जा रहा है।

                अनीता गुप्ता ने बताया कि विभाग ने बिल्डिंग निर्माण के समय ठेकेदार को बार-बार मौके पर काम करने वाले मजदूरो को सुरक्षा किट मुहैया कराने को कहा था। बावजूद इसके ठेकेदार और पेटी कांटेक्टर ने आदेश का उल्लंघन किया है। उन्होने सुरक्षा अधियमम की धाराओ का पालन नही किया है। लापरवाही के चलते एक मजदूर की मौत हो गयी और दर्जन से अधिक श्रमिक घायल हो गए हैं।

              अनीता गुप्ता ने बताया कि विभाग ने तत्परता दिखाते हुए प्रभावित मजदूरो को सहायता राशि पहुंचा दिया है। ठेकेदार से मृतक मजदूर के परिजनो को एक लाख रूपये की सहायता राशी भी उपलब्ध करवाया गया है। गुप्ता ने बताया कि बिल्डिंग का गिरना लापरवाही का सबसे बड़ा उदाहरण है। यदि बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन एक्ट के पालन में खामी उजागर होगी तो विभाग हाईकोर्ट भी जाएगा।

सात लोगों का बयान दर्ज

बिल्डिंग में घायल हुए मजदूरों का आज पुलिस ने बयान लिया है। चकरभाठा थाना एसआई बीएन राय सिम्स पहुचे। घायलों का बयान दर्ज किया। पुलिस के अनुसार अभी तक सात से अधिक घायल मजदूरो का बयान दर्ज हो चुका है। पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियो ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आयेगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

close