डॉ.झा को एच.आर.प्रोफेशनल्स अवार्ड

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

World HR Congress 2बिलासपुर—एसईसीएल निदेशक कार्मिक डॉ. आर.एस. झा को 100 मोस्ट इन्फ्लुएंसिएल ग्लोबल एच.आर. प्रोफेशनल्स एवार्ड’’ से नवाजा गया है। डॉ. आर.एस. झा अपने कुशल कार्यशैली एवं कर्मठता के जरिए एसईसीएल में ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेन्ट को नई दिशा प्रदान करने और कई जटिल कार्यों को रिकार्ड समय में सम्पादित करने के लिए जाना जाता है। डॉ.झा को यह अवार्ड मुम्बई स्थित हॉटल ’’ताज लैण्ड्स एण्ड्’’ में आयोजित 24 वें वल्र्ड एच.आर.डी. कांग्रेस में दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   मानव संसाधन  क्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर हस्तियों और विशेषज्ञों के निर्णायक मंडल ने एकमत से डॉ. आर.एस. झा को योग्य मानते हुए भव्य समारोह में  100 मोस्ट इन्फ्लुएंसिएल ग्लोबल एच.आर. प्रोफेशनल्स एवार्ड’’ से नवाजा गया।

       इसके पूर्व भी डाॅ. आर.एस. झा को 16 फरवरी 2015 को मुम्बई में सम्पन्न 23वें वल्र्ड एच.आर.डी. कांग्रेस में ’’100 मोस्ट टैलेन्टेड ग्लोबल एच.आर. लीडर्स’’ के खिताब से नवाजा जा चुका है । मालूम हो कि डॉ.झा के कार्यशैली और निर्णयों को लेकर इस दौरान उपस्थित हस्तियों ने जमकर तारीफ की है।

                          नयी दिल्ली में 02 नवंबर 2014 को केन्द्रीय कोयला, ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री स्वतंत्र प्रभार पीयूष गोयल ने डॉ. आर.एस. झा को स्वच्छ भारत अभियान में अग्रणी भूमिका के लिए सम्मानित किया है। साथ ही भारतीय राजभाषा विकास संस्थान देहरादून द्वारा आयोजित अखिल भारतीय राजभाषा संगोष्ठी के दौरान राजभाषा के क्षेत्र में प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण के लिए झा को ’’राजभाषा कीर्ति सम्मान’’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।

                     अपने लम्बे सेवाकाल में झा की विशेषज्ञता कार्मिक एवं प्रशासन के साथ-साथ औद्योगिक संबंध, श्रमशक्ति, भर्ती, सुरक्षा, कौशल विकास, सूचना के अधिकार आदि विभिन्न कार्यक्षेत्रों में रही है ।

 

Share This Article
close