भाजपा पितृपुरूष को महापौर ने किया याद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

12714250_934134050016961_535097129_nबिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के पितृ पुरूष स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल को आज कार्यकर्ताओं ने याद किया। लखीराम के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्सों को नमन किया। भारतीय जनता पार्टी पूर्वी मण्डल के नेताओं ने स्वर्गीय लखीराम को त्यागपुरूष बताते उनके बताए रास्ते पर चलने की शपथ ली। महापौर किशोर राय ने भी स्वर्गीय लखीराम के योगदान को याद किया। उन्होने कहा कि लखीराम जी सिद्धान्तों के पक्के थे। बड़ी सी बड़ी चुनौतियों को वे सहजता के साथ हल करते थे। चुनौतियों से उन्होंने कभी हार नही माना।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   किशोर राय ने कहा कि लखीराम जी ने अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ राजनैतिक जिम्मेदारियों को बड़ी शिद्दत और  इमानदारी के साथ निभाया। बाबू जी को अपने देश और पार्टी से बेहद लगाव था। उनके सानिध्य में जो भी आया उनका बन  गया। सही अर्थों में वे त्यागपुरूष थे। कुदुदण्द स्थित मातृछाया सेवा आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में उदय मजुमदार के अलावा मण्डल अध्यक्ष सुब्रत दत्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।

                       जयंती कार्यक्रम के मुख्यअतिथि किशोर राय के अलावा अन्य भाजपा नेताओं ने भी स्वर्गीय लखीराम के योगदान को याद किया। इस अवसर पर सेवा आश्रम के बच्चों को उनके जरूरत की सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रश्मि मौर्य, सीमा टेकवानी, अजित मोटवानी, भोलानाथ, आयुष तिवारी, दीपक सिंह, राकेश, इंन्शु गुप्ता सहित भाजपा पूर्वी मण्डल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

close