पुलिस हत्थे चढ़ा अनाचार का आरोपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

pol

Chhattisgarh.Policeबिलासपुर—4 जनवरी को दोस्त की पत्नी से अनाचार के आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी की पुलिस को लम्बे समय से तलाश थी। जिस पर अब कार्रवाई की जा रही है।

               पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ निवासी एक महिला अपने पति से मिलने दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान उसके पति के दोस्त सुशील शर्मा से स्टेशन में मुलाकात हो गयी। महिला का पति और सुशील दिल्ली में एक साथ फेरी कर कपड़ा बेचने का काम करते है। पति के दोस्तों के साथ महिला बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। इस बीच सुशील ने उसे एक व्यक्ति से रूपये लेने की बात कह महिला को अपने साथ एक हॉटल ले गया। उसने बताया कि गाड़ी आने में अभी देरी है। इसलिए हॉटल में कुछ देर आराम कर लेंगे।

जानकारी के अनुसार सुशील महिला को स्टेशन से गोडपारा स्थित कमल लॉज लेकर आ गया। महिला ने बताया कि इसके पहले भी वह अपनी पत्नी के साथ कमल लाज में रूक चुकी है। महिला के अनुसार सुशील शर्मा ने उसे कोलड्रिंक पिलाया। इसके बाद क्या हुआ उसे होश नहीं था। जब वह सुबह उठी तो उसका कपडा शरीर से अलग था जिस पर उसने सुशील शर्मा से पूछा तो वह ब्लैकमेलिंग करने लगा। महिला ने बताया कि विरोध करने पर सुशील ने उसे रात्रि का अश्लील विडियो दिखाया। साथ उसने धमकी भी दी यदि किसी को बतायी तो वीडियों को वायरल कर देगा।

               महिला उस समय खामोश रही और रायगढ़ चली गई।एक सप्ताह बाद उसका पति आया तो उसने उसे घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद तात्कालीन समय महिला और उसका पति सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की।

         इस बीच पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि सुशील कुमार शर्मा कमल लॉज में ठहरा हुआ है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बहरहाल उस पर कार्रवाई की जा रही है।

close