भाजपा विधायक दर्ज करेंगे मुकदमा

cgwallmanager
2 Min Read
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी नेता एवं भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल एवं छत्तीसगढ़ मामलों के राष्ट्रीय प्रवक्ता (कांग्रेस) मो. अकबर को मानहानि का नोटिस भेजा है। उन्होंने नेताद्वय को 3 दिन के अंदर माफी मांगने के लिए कहा है यदि वे एैसा नहंीं करते तो उन दोनों कांग्रेस नेता पर उच्च न्यायालय में मुकदमा दायर किया जावेगा। उक्त बातें भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने ने कहा है।
                      भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने ने कहा कि लगातार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और मो. अकबर बिना आधार के हमारे विधायक शिवरतन शर्मा और उनके परिवार पर धान घोटाले में संलिप्तता का आरोप लगाते रहे हंै जिससे आहात होकर उन्होंने दोनों कांग्रेस नेता को माफी मांगने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता रायपुर से दिल्ली तक  ”थूको और भागो जैसेÓÓ बच्चों की प्रवृत्ति के समान राजनीति कर रहे हंै । इन आरोपों का सच्चाई से दूर-दूर तक वास्ता नहीं है केवल अपनी राजनीतिक रोटी सेकने व छत्तीसगढ़ में मृतासान समान कांग्रेस पार्टी में प्राण डालने के लिए अभद्रता की सीमा कांग्रेसी लाघ गए है जो  असहनीय है और इसी बात पर वकील द्वारा मानहानी का नोटिस भेजा गया है।
close