वांटे़ड अपराधी पर तोरवा पुलिस का शिकंजा

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

TORAVA THANAबिलासपुर—बलवा और मारपीट के मामले में 18 साल से फारार आरोपी को मुखबीर की सूचना पर तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम रोहित शर्मा है। पुलिस को उसकी लम्बे समय से तलाश थी। फिलहाल रोहित को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         मारपीट और बलबा के हिस्ट्रीशिटर रोहित शर्मा के खिलाफ साल 1997 में वारंट जारी किया गया था। तोरवा पुलिस ने आज रोहित को उसके घर से गिरफ्तार किया है। तोरवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रोहित इस समय करबला स्थित अपने घर में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

                        जानकारी के अनुसार तोरवा पुलिस को 1997 में अपराध क्रमाक 202 में फरार आरोपी रोहित शर्मा की लम्बे समय से तलाश थी। रोहित पर आईपीएस की धारा 147,148,506,323, के तहत मामला दर्ज था।  इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की रोहित शर्मा अपने घर में देखा गया है। सूचना पर पुलिस ने रोहित को करबला स्थित मकान में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया । आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

close