रतनपुर दरबार में कौशिक ने टेका मत्था

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160201-WA0021बिलासपुर– प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष धरम लाल कौशिक का जन्मदिन धूम-धाम से मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष धरम लाल कौशिक आज महामाया के दरबार में हाजिरी लगाकार आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उन्होने प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की प्रार्थना भी की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धऱमलाल कौशिक का जन्मदिन धूम धाम से मनाया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए मंदिरों में जाकर दीर्घायु की कामना की। केक काटकर समर्थकों में बांटा। इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने माता काली का आशीर्वाद लिया। इसके बाद तिफरा से रतनपुर के लिए प्रस्थान किया।

        अपने समर्थकों के साथ रतनपुर पहुंकर भाजपा अध्यक्ष ने भैरव बाबा का आशीर्वाद लिया। महामाया के दरबार में पहुंचकर मातारानी का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर धरमलाल कौशिक के समर्थक भी मौजूद थे। धरमलाल कौशिक ने अपने समर्थकों के बीच बड़ा से केक भी काटा। लोगों के बीच केक का वितरण किया गया। धरमलाल कौशिक माता की आरती में भी शिरकत किये। आरती के बाद अपने समर्थकों के साथ धरमलाल ने मत्था टेका। साथ ही प्रदेश में अमन चैन और खुशहाली की कामना की।

                  धरम समर्थकों के जमकर नारेबाजी की। सीजी वाल से धरम ने बताया कि जन्मदिन पर माता का आशीर्वाद लिया। प्रदेश के लिए कुछ करने का वरदान मांगा। उन्होने कहा कि प्रदेश में  सभी लोग खुशहाल हो। किसानों को किसी प्रकार की तकलीफ ना हो। कौशिक ने बताया कि प्रदेश सरकार माता रानी के आशीर्वाद से लगातार योजनाओं के माध्यम से बेहतर काम कर रही है। जनता भी खुश है।

close