पटना में पकड़ाया धोखाधडी का सरगना

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20160127-WA0018बिलासपुर—कन्या कल्याण वेलफेयर सोसायटी बनाकर लोगो से 5 करोड़ रूपयो की ठंगी को अंजाम देने वाले मुख्य सरगना को पुलिस ने पटना से अपने हिरासत में लिया है। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार सोसायटी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस हिरासत में आए आरोपियों के अनुसार ठगी की उन लोगों ने मकान और गाडी खरीदें हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजेन्द्र सिंह और सचिव मोहम्मद ऊबामा ने भारतीय नगर में कक्षा 1 से 12 तक की छात्राओ को स्कालरशिप देने के लिए  कन्या वेलफेयर सोसायटी का गठन किया। तीनों ने ग्राहकों को बच्चियों की शादी के समय पचास हजार रूपए की सहायता राशि का प्रलोभन भी दिया। इसके लिए ग्राहकों से कन्या वेलफेयर सोसायटी में 5 सौ रुपए जमा करवाये गए।

                     रकम अधिक होने पर कन्या वेलफेयर सोसायटी का संचालक राजेन्द्र सिंह फरार हो गया। शिकायत के बाद तथाकथित संस्था का सचिव मोहम्मद ऊबामा को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइन थाने को सूचना मिली कि राजेन्द्र सिंह बिहार में है। पुलिस की एक टीम ने पटना स्थित राजेन्द्र सिंह के मकान पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है।

                पूछताछ के बाद संस्था संचालक राजेन्द्र सिंह की निशानदेही पर कन्या वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मोहर सिंह कुसरो और उपाध्यक्ष अशोक सिंह पिता हीरा सिंह को भी हिरासत में लिया है। सिविल लाइन पुलिस ने प्रार्थिया माधुरी लता राठौर की शिकायत के बाद कन्या वेलफेयर सोसायटी के संचालक की तलाश कर रही थी। राजेन्द्र सिंह ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने ठगी की रकम से बिलासपुर स्थित गायत्री नगर में 47 लाख रुपये से एक मकान और एक आर्टिका सीजी 10एस 6826 खरीदा। उसने एक अल्टो कार सीजी 10 एनबी 4172 भी खरीदा है।

                   पुलिस ने पटना के शंभुकुड़ा थाना नौबतपुर के मकान से गाडी और मकान के कागजात जब्त किये है। पुलिस ने पाली जिला कोरबा अध्यक्ष मोहर सिंह कुसरो और उपाध्यक्ष अशोक सिंह को गिरफ्तार किया है। मालूम हो कि माधुरी लता राठौर ने कन्या वेलफेयर सोसायटी की शिकायत पाली थाने में भी दर्ज कराई  है। पुलिस तीनो ही आरोपियों को हिरासत में लेकर वेलफेयर सोसायटी से संबंधित अन्य दस्तावेजो के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि अन्य धोखाधडी के मामले भी सामने आ सकते हैं।

Share This Article
close