गणतंत्र दिवस:अमर बिलासपुर मे फहराएँगे राष्ट्रीय ध्वज

cgwallmanager
2 Min Read

26 January 2016रायपुर।गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को राज्यपाल बलरामजी दास टण्डन राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में सवेरे 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। वे इस मौके पर परेड की सलामी लेंगे और प्रदेशवासियों के नाम अपना संदेश भी पढ़ेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में 26 जनवरी को ध्वजारोहण करेंगे। डॉ. सिंह इस मौके पर परेड की सलामी लेंगे और वहां जनता के नाम अपना संदेश पढ़ेंगे।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                    बिलासपुर में नगरीय प्रशासन और विकास मंत्री अमर अग्रवाल और रायगढ़ में कृषि तथा जल संसाधन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। स्कूल शिक्षा और आदिम जाति विकास मंत्री केदार कश्यप दंतेवाड़ा, उच्च शिक्षा और राजस्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय दुर्ग, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री पुन्नूलाल मोहले मंुगेली, लोक निर्माण और परिवहन मंत्री राजेश मूणत राजनांदगांव, गृह, जेल और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री रामसेवक पैकरा सूरजपुर, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री रमशिला साहू बालोद और पर्यटन, संस्कृति और सहकारिता मंत्री  दयालदास बघेल बेमेतरा में ध्वजारोहण करेंगे।

                    वन और विधि मंत्री महेश गागड़ा बीजापुर में और खेल एवं युवा कल्याण तथा श्रम मंत्री भईयालाल राजवाड़े बैकुण्ठपुर (कोरिया) में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष शिवरतन शर्मा बलौदाबाजार, पाठयपुस्तक निगम के अध्यक्ष देवजीभाई पटेल गरियाबंद, ब्रेवरेज कार्पोरेशन के अध्यक्ष युद्धवीर सिंह जूदेव जशपुर और विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान जांजगीर-चाम्पा में ध्वजारोहण करेंगे। संसदीय सचिवों में लाभचंद बाफना कांकेर, श्रीमती रूपकुमारी चौधरी महासमुन्द, मोतीराम चन्द्रवंशी कवर्धा (कबीरधाम), लखन देवांगन कोरबा, श्री शिवशंकर पैकरा कोण्डागांव, सुनीति राठिया बलरामपुर, अम्बेश जांगड़े नारायणपुर और तोखन साहू सुकमा में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

close