हमारा पहला दायित्व परिवार का है-अमर

Chief Editor
2 Min Read

press_amar1बिलासपुर। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार दंे और समय-समय पर उन्हें सम्मान देकर प्रोत्साहित करना चाहिए। ताकि वे पढ़-लिखकर प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक ला सकें। नगरीय प्रशासन, वाणिज्यिककर, उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री अमर अग्रवाल ने आज देवकीनंदन दीक्षित सभाभवन में प्रेस कर्मचारी संघ बिलासपुर द्वारा आयोजित प्रतिभावान सम्मान एवं परिवार मिलन समारोह में उक्त बातें कही।नगरीय प्रशासन मंत्री अग्रवाल ने कहा कि प्रेस कर्मचारी संघ बिलासपुर की यह एक अच्छी परंपरा है। परिवार को व्यवस्थित रखना और बच्चों को प्रोत्साहन देना प्रेस कर्मचारियों की अच्छी सोच है, इसकी उन्होंने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हम यदि परिवार को सुधार सकते हैं, तब हम अन्य क्षेत्र में भी सुधार ला सकते हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि हमारा पहला दायित्व परिवार का है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                 prss_amarउन्हें उन्नत करना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रेस कर्मचारी अपने न्यूनतम वेतन में पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करते हैं। उन्होंने कहा कि सी.व्ही.रमन विवि द्वारा उनके 10 बच्चों को प्रतिवर्ष निःशुल्क पढ़ाने का निर्णय स्वागतेय है। श्री अग्रवाल ने स्वास्थ्य की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में चिन्ता करने की आवश्यकता नहीं हैं। सरकार द्वारा स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से 30 हजार तक निःशुल्क ईलाज कराती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सी.व्ही.रमन विश्वविद्यालय के कुल सचिव श्री शैलेष पाण्डेय ने प्रेस कर्मचारी संघ की इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रतिवर्ष प्रेस कर्मचारियों के 10 बच्चों को निःशुल्क पढ़ाई कराने की बात कही।

                              इस अवसर पर प्रेस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री मनहरण लाल साहू, अन्य पदाधिकारीगण, पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डाॅ. सोमनाथ यादव, श्री अशोक विधानी, श्री रामदेव कुमावत, डाॅ. सुधाकर विवे, श्री रामलखन साहू सहित प्रेस कर्मचारी संघ के महिलायें-बच्चे एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

close