युवा उत्सव में सीएम से रु-ब-रु हुए युवा

Chief Editor
2 Min Read

IMG_20160115_202601_771रायपुर। नक्सलवाद लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। यह छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश की सबसे बड़ी समस्या है। बारह वर्षो में इस समस्या पर नियंत्रण के प्रयास किए गए, जिनके परिणाम स्वरूप सरगुजा क्षेत्र इस समस्या से लगभग मुक्त हो चुका है। आने वाले समय में बस्तर में भी शांति की स्थापना होगी। बस्तर में विभिन्न विकास कार्यो के माध्यम से सरकार वहां के लोगों का दिल जीतने का प्रयास कर रही है। ये बाते मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने युवा उत्सव में कही। उन्होंने कहा कि लोक नायक जयप्रकाश नारायण ने अपने आन्दोलन के दौरान ऐसी युवा पीढ़ी तैयार की जिसमें आगे चलकर देश को नेतृत्व प्रदान किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारत को दुनिया में गौरवशाली स्थान दिलाने के सफल प्रयास के पीछे भी युवा शक्ति का ही योगदान है। उन्होंने कहा कि युवा देश के भविष्य निर्माता और कल के नेतृत्व कर्ता हैं। स्वामी विवेकानंद के सपनों के भारत के निर्माण में युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   युवाओं के समक्ष देश की समस्याओं से जुड़ने का अवसर है। वे स्वच्छता अभियान, कुपोषण मुक्ति और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार जैसे अभियानों से जुड़ें। उन्होंने कहा कि यदि युवा छत्तीसगढ़ में काम करना चाहते हैं तो उनका छत्तीसगढ़ में स्वागत है। छत्तीसगढ़ में उनकी प्रतिभा का उपयोग किया जाएगा। छत्तीसगढ़ सबको गले लगाने को तैयार है। युवा संसद में छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भईयालाल राजवाड़े, राज्य राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष कमलचंद भंजदेव, नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय उपाध्यक् विष्णुदत्त शर्मा सहित दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के छात्र संघों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

close