बच्चों को एसपी कलेक्टर ने दिया जवाब

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20160113-WA0010बिलासपुर–बिलासपुर में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। आम जनता के अलावा बच्चों को भी यातायात के नियमो की जानकारी दी जा रही है। पुलिस मैदान में आयोजित कार्यक्रम में आज कलेक्टर अनबंलग्न पी., निगम आयुक्त रानू साहू और पुलिस कप्तान अभिषेक पाठक बच्चों के सवालों से रूबरू हुए। इस दौरान बच्चो के सवालों का अधिकारियों ने खुलकर जवाब दिया।बच्चों और आम जनता के सवालों से रूबरू होते हुए बिलासपुर कलेक्टर अन्बलगन पी ने कहा कि यातायात के नियमों का सीधा संबध हमारी सुरक्षा से है। इसका पालन सभी को करना चाहिए। इससे दुर्घटनाओ में कमी आती है। शहर की व्यवस्था भी सुव्यवस्थित होती है। इसी तरह पुलिस कप्तान और निगम आयुक्त रानू साहू ने भी बच्चो की उत्सकता का सम्मान करते हुए सवालों का जवाब दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         एसपी अभिषेक पाठक ने कहा कि लोगो की सुरक्षा और शहर को व्यवस्थित करने के लिए नियमो का होना आवश्यक हैं। नियमों का पालन और व्यवस्था से ही शहर और वहां के निवासियों की पहचान बनती है। उन्होने कहा कि जीवन में नियमों का बहुत महत्व है। इसमें यातायात के भी कुछ नियम हैं। यातायात के नियमो का पालन से लोगो में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढेगी। जाहिर सी बात है इसके बाद दुर्घटना की संभावना भी कम हो जाती है।

                       निगम आयुक्त रानू साहू ने एक बच्चे के सवाल देते हुए कहा कि नियम हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। शासन ने सबकी सुरक्षा के लिए यातायात के भी नियम बनाएं हैं। यातायात नियम के पालन से दुर्घटना की संभावनाएं ना के बराबर हो जाती है। लेकिन जानकारी के अभाव में लोग नियमो को तोड़ते हैं। यही कारण है कि आए दिन दुर्घटना की खबर मिलती है। रानू ने कहा कि कुछ लोग नियम को तोड़ना अपनी शान समझते हैं। ऐसा कर वह अपराध को बढ़ावा देते हैं। इसलिए बेहतर और व्यवस्थित समाज के लिए नियमो का सभी को पालन करना चाहिए। गाडी चलाते समय हेलमेट का उपयोग करना चाहिए। निगम आयुक्त ने बच्चों को बताया कि हमेशा बायी तरफ चलना चाहिए। दाएं-बाएं से आने वाले गाडीयो पर ध्यान देना चाहिए। लाल हरी बत्ती के इशारों को भी समझना चाहिए।

close