21वी सदी हमारी,हम भारतीय युवाओं की-रमन

Chief Editor
3 Min Read

yuva_raman1रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सोमवार को नया रायपुर में राष्ट्रीय युवा उत्सव 2016 की पूर्व तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पांच दिवसीय इस आयोजन में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से आए युवाओं का स्वागत करते हुए उन्हें सम्बोधित भी किया। डॉ. सिंह ने कहा कि युवा उत्सव छत्तीसगढ़ में लघु भारत का प्रतीक होगा। डॉ. सिंह ने युवाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रिहर्सल भी देखा। उल्लेखनीय है कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कल 12 जनवरी से नया रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में शुरू होने जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से करीब साढ़े पांच हजार युवा रायपुर पहुंच चुके हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                 नया रायपुर के सेक्टर 29 में इनके ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है। डॉ. सिंह ने कहा कि बीसवें युवा उत्सव में देश की सांस्कृतिक विविधता में भी एकता का दर्शन होगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की ढाई करोड़ जनता की ओर से युवओं का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ आप सबके आतिथ्य के लिए तैयार है। आपको महसूस होगा कि आप सबraman_yuva2 अपनेा घर पर है, और सब छत्तीसगढ़ की मीठी याद लेकर वापस जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं पूरे पांच दिवस आपके साथ यहां रहूंगा। उन्होंने कहा कि हमारा देश युवाओं का है। करीब 65 करोड़ भारतीय हमारे युवा है। उन्होंने कहा कि इसके पहले का सदी चाहे  किसी की भी रही हो, लेकिन 21 वीं सदी हमारी है, हम भारतीय युवाओं की है। हम दुनिया को भारती की ताकत का एहसास करा देंगे। मुख्यमंत्री ने युवाओं के ठहरने, भोजन आदि तमाम व्यवस्थाओं की जानकारी ली और बेहतर से बेहतर इंतजाम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। लोक निर्माण मंत्री श्री राजेश मूणत, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह सवन्नी सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। पंजाब की सिक्ख रेजीमेन्ट ने इस अवसर पर सांस्कृतिक नृत्य और साहसिक कारनामें भी प्रदर्शित किए।

close