अंतागढ़ की झांकी…झीरम घाटी बाकी..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

DSCN0485बिलासपुर– आज नेहरू चौक पर किसान कांग्रेस बहुत संगठित नजर आया। जमकर आतिशबाजी हुई। इस बीच नारे भी लगे। सभी ने एक सुर में कहा कि अंतागढ़ अभी झांकी है.झीरम घाटी बाकी है। आज जोगी समर्थकों ने भी भूपेश बघेल का पुतला जलाया। आक्रोशित जिला किसान ने भूपेश के कदम को उचित ठहराते हुए नेहरू चौक पर जमकर आतिशबाजी की। भूपेश बघेल,सोनिया गांधी टीएस बाबा के समर्थन जमकर नारे लगे। जोगी के खिलाफ नारेबाजी हुई। उपस्थित किसान नेताओं ने कहा कि जो अपने को पार्टी से बड़ा समझता है उसका हश्र जोगी परिवार जैसा ही होता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             जोगी निष्कासन की खुशी मनाते हुए जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने बताया कि जो कुछ हो रहा है कांग्रेस के हित में हो रहा है। अभी अंतागढ़ की झांकी है.झीरम घाटी बाकी है। यह काम बहुत पहले हो जाना चाहिए था। लेकिन हुआ देर में। ऐसा ठोस कदम बड़े नेता ही उठाते हैं। भूपेश ने पार्टी हित को हमेशा व्यक्तिगत हित ऊपर माना है। जोगी के निष्कासन ने प्रदेश में खुशी की लहर है। जो उनके साथ होते थे। वे भी पीसीसी के निर्णय से खुश है।

            कांग्रेस नेता स्वप्निल शुक्ला ने बताया कि भय,भ्रष्टाचार और जाति की राजनीति कांग्रेस में कभी नहीं हुई। लेकिन जोगी ने पिछले पन्द्रह सालों से यही किया। संगठन को दीमक की तरह चाटा है। अब सब कुछ ठीक हो जाएगा। कांग्रेस के सिद्धांतों के बाहर जाने वालों का यही हाल होता है। स्वप्निल ने बताया कि जोगी तानाशाही तरीके से विधायकों और कार्यकर्ताओं से पेश आते थे। गुटबाजी को उन्होंने बढ़ावा दिया। संगठन से अलग हटकर पिता पुत्र की चलने की आदत थी। उन्होने बताया कि अभी तो यह शुरूआत है। जब झीरम घाटी का मामला सामने आएगा तो इनकी परछाई भी झोड़ कर चली जाएगी।

                    युवा कांग्रेस नेता धर्मेश शर्मा ने बताया कि जब अति का घड़ा भर जाता है। तो जोगी जैसा हाल होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और विधायकों का केवल शोषण किया है। उनका प्रदेश में कहीं जनाधार नहीं है। जो भीड़ उनके साथ रहती है। वह सब भय के कारण है। धीरे-धीरे जोगी की करनी सामने आएगी। धर्मेश ने बताया कि जोगी भारतीय जनता पार्टी के कांग्रेसी कार्यकर्ता थे। अब वह स्वतंत्र हो गए हैं। चाहे तो भाजपा में जा सकते हैं। लेकिन कांग्रेस में उनका कोई स्थान नहीं है।

                कांग्रेस नेता हरमेन्दर शुक्ला,सुभाष सिंह ने भी कहा कि जोगी संगठन से बड़े नहीं हो सकते। जो खुद को बड़ा समझेगा उसका हाल जोगी जैसा ही होगा। नेताओं ने बताया कि अमित जोगी और अजीत जोगी ने कांग्रेस का ही नहीं बल्कि प्रदेश की जनता को बहुत नुकसान पहुंचाया है।

close