पुलिस आपरेशन से आएगी मुस्कान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20151231-WA0029बिलासपुर—बिलासपुर पुलिस पिछले कुछ माह से आरेशन मुस्कान अभियान चला रही है। 16 साल से कम उम्र के गुमशुदा बच्चो की पतासाजी कर उनके अभिभावको को सौपा जा रहा है। बिलासपुर पुलिस को अब तक इस अभियान में उत्साहवर्धक परिणाम मिले हैं। नये वर्ष में आपरेशन मुस्कान 2 की शुरूआत की जाएगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              पुलिस महानिरीक्षक  पवन देव ने अभियान को रेंज स्तर पर चलाने के लिए आज सभी थाना प्रभारियो की बैठक बिलासागुडी में ली। इस मौके पर पुलिस कप्तान अभिषेक पाठक भी उपस्थित थे।

                        बिलासपुर रेंज में पिछले कुछ महीनों से आपरेशन मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के जरिए गुम नावालिको की खोजबीन के बाद सभी बच्चों को अभिभावको को सौप दिया जाता है। सुप्रीमकोर्ट की गाईड लाइन के अनुसार 18 साल से कम उम्र के बच्चे जो लापता है उन्हें तलाश कर परिजनों तक पहुचाया जाए।  जिले में पिछले दिनों पुलिस ने ऐसे दर्जन भर मामले सुलझाये हैं।

                 अभियान की सफलता को देखते हुए पवनदेव ने आपरेशन मुस्कान 2 एक जनवरी से 31 जनवरी तक चलाने का निर्णय लिया है। अभियान को  सफल बनाने के लिए आज सभी राजपत्रित अधिकारीयो और थाना प्रभारियो की बिलासागुड़ी में बैठक हुई। बैठक में एसपी अभिषेक पाठक ने सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Share This Article
close