जांजगीर-सक्ती रोड का होगा कायाकल्प

cgwallmanager
1 Min Read

damarroadरायपुर। केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विशेष पहल पर राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन के लिए एक हजार 101 करोड़ रूपए की लागत राशि की स्वीकृति जारी कर दी है। इस राशि से लगभग 141 किलोमीटर सड़कों का उन्नयन किया जाएगा। केन्द्रीय भूतल परिवहन और राजमार्ग विकास मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 200 में जांजगीर-सक्ती 55.20 किलोमीटर सड़क के लिए 476 करोड़ 20 लाख रूपए और अम्बिकापुर-पत्थलगांव 95.9 किलोमीटर सड़क के लिए 624 करोड़ 90 लाख की धनराशि की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इन स्वीकृतियों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय भूतल परिवहन तथा राजमार्ग विकास मंत्री  नितिन गडकरी के प्रति आभार प्रकट किया है। इन सड़कों के लिए राशि स्वीकृति का आदेश आज यहां राज्य सरकार के लोक निर्माण विभाग को प्राप्त हुआ। लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत ने विभागीय अधिकारियों को इस दिशा में आगे की कार्रवाई जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close