पटवारियों ने वेतन के साथ मांगी सुरक्षा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG_20151222_134312बिलासपुर– छत्तीसगढ़ राज्य पटवारी संघ के प्रांतीय निकाय के निर्देश पर आज दूसरे दिन भी पटवारियों ने नेहरू चौक पर धरना प्रदर्शन किया। सरकार पर हमला करते हुए जिला पटवारी संघ ने वेतन ग्रेड अपग्रेड करने के साथ ही पटवारियों पर सीधे एफआईआर करने की मांग का विरोध किया  है। इस दौरान पटवारियों ने हुंकार भरते हुए कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती है वे अपना हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रखेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         नेहरू चौक पर दूसरे दिन भी पटवारियों ने दो सूत्रीय मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रांत जिला और तहसील के सभी पटवारी उपस्थित थे। पटवारियों ने अपने धुआंधार भाषण में सरकार पर पटवारियों के साथ दोयम दर्ज का व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पटवारियों ने कहा कि जब तक उनकी दोनों मांगे पूरी नहीं होती है वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।

                    पटवारी संघ के उप-प्रांताध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने बताया कि 6 दिसम्बर को कुरूद धमतरी में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में सभी पटवारियों ने एक स्वर में निर्णय लिया कि दो बिन्दुओं को लेकर राज्य सरकार से चर्चा करेंगे। 14 दिसम्बर को प्रांत के पटवारियों ने  रायपुर में विशाल रैली निकाली। 21 दिसम्बर से जिला मुख्यालयों में आन्दोलन का निर्णय लिया गया था।

                  नेहरू चौक पर दूसरे दिन भी पटवारियों ने अपनी दो सूत्रीय मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया है। संतोष पाण्डेय ने बताया कि हम सेवा के साथ सुरक्षा भी चाहते हैं। सरकार के सामने हमने अपनी दो सूत्रीय मांगों को रख भी दिया है। उन्होने कहा कि जब तक प्रदेश के पटवारियों के ग्रेड वेतन बाईस सौ से 24 सौ नहीं किया जाता है। तब तक हड़ताल जारी रहेगी। संतोष ने बताया कि हमारी दूसरी मांग पटवारियों की सुरक्षा को लेकर है। इसलिए किसी त्रुटियों के लिए सीधे एफ.आई.आर को बंद किया जाना जरूरी है।

                         पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सोनी ने बताया कि अनिश्चित कालीन हड़ताल का सीधा असर किसानों के सूखा राहत सर्वे और राशि वितरण पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शासन की इस अभियान में पटवारियों की भूमिका अहम् है।

               धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में पटवारी संघ के उप-प्रांताध्यक्ष संतोष पाण्डेय,जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सोनी, प्रतिभा राही,आलोक तिवारी,राजेश शुक्ला,प्रीतम सिंह गायकवाड़,सुरेश सिंह,निखिल कुमार झा,समेत जिले के सभी वरिष्ठ और जूनियर पटवारी उपस्थित थे।

close