शीतलहर और ठंड से दुबका शहर

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG-20151217-WA0000बिलासपुर—पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले तीन दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं। बादल छटने के साथ ढंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। हवाएं भी तेज चल रही है।  आज सुबह हल्की बूंदा बांदी के बाद पारा कुछ नीचे गिरा है। शीतलहर और ढंड से बचने लोग सुबह से गर्म कपड़ों में दुबके नजर आए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       बिलासपुर में आज सुबह से शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है। बादल छटने के साथ ही लोगों ने वातावरण में जबरदस्त ठंड का अहसास किया है।  हल्की बूंदा बांदी के बाद पारा काफी नीचे गिर गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन चार दिनों में बादल छटने के साथ  हल्की बूंदा बांदी के साथ ठंड बढ़ेगी।

               बिलासपुर में आज सुबह से ही लोग अपेक्षाकृत ज्यादा ही गर्म कपड़े में दुबके दिखाई दिये। मार्निंग वाक करने वालों की संख्या भी सड़कों पर आज कम दिखाई दी है।नन्हें बच्चों के अभिभावकों ने सुबह के स्कूल समय में समय बदलाव की मांग की है। बहरहाल बूंदाबांदी के बाद वातावरण में काफी ठंड बढ़ गयी है। हल्की धूप निकलने के बाद लोग राहत की सांस ले रहे हैं।

close