मेटाडोर पलटने से आठ यात्री गंभीर..सिम्स में इलाज

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

CIMS ILAGबिलासपुर–चिल्हाटी से मस्तुरी जा रही मेटाडोर पचपेडी के पास अनियंत्रित होकर पलटने की खबर है। पिकअप में सवार 12 लोगों को चोट आई है।  घायलो में 8 लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही है। चार लोगो को सामानय चोट आयी है। फिलहाल सभी घायलो का उपचार बिलासपुर के सिम्स में चल रहा है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चिल्हाटी से मेटाडोर में सवार 12 लोग मस्तुरी आ रहे थे। दौरान पचपेड़ी चौकी के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी। 12 में से आठ लोगों को गंभीर चोट आयी है। जिन्हे उपचार के लिए संजीवनी 108 से बिलासपुर भेजा गया। जिनका इलाज सिम्स में चल रहा है। घायलो को ले जाने के लिए 3 संजीवनी 108 का इस्तेमाल किया गया है। मस्तुरी सरकंडा और तोरवा की गाडियां घायलो को लेकर सिम्स पहुंची है।

close