जुआरियों को महंगा पड़ा जुआ खेलना..

BHASKAR MISHRA

IMG-20151211-WA0130बिलासपुर— सीपत पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर बीती रात फदहाखार गांव में दबिश देकर लाखो रूपये का जुआ पकडा है। पुलिस ने मौके से 9 जुवारियो को हिरासत में लिया है। जुआरियों के पास से  4 लाख 66हजार 780 रुपये और बावनपरी भी जब्त किया है।

                           पुलिस को अनुसार क्षेत्र में लगातार जुआ खेलने की शिकायत मिल रही थी। मुखबिर की सूचना पर जवानों ने पदहाखार में खेले जाने स्थान पर छापा मारा। जहां से लाखों रूपए नगद मिले हैं। जुआ खेल रहे 9 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

                              पुलिस ने बताया कि उमेश सिंह तोरवा निवासी, अजय सिंह कोटा नेवरा निवासी, राजेश साधवानी गतौरा, देवीसिंह राठौर,असलम खान तोरवा नाका निवासी, कोरबा निवासी, हासिम कुरैशी कोरबा के ही नरेश अग्रवाल धरमवीर सोनी और फरहदा के उज्जवल पटेल को हिरासत में लिया है। जिन्हे मुचलका जमनात पर रिहा कर आगे की जांच की जा रही है।

close