संविधान दिवस पर होंगे अनेक कार्यक्रम

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—देश इस साल बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 125 वीं जयंती मना रहा है। डॉ.अम्बेडकर भारतीय संविधान के प्रारूप निर्माण समिति के अध्यक्ष थे। भारतीय संविधान को 26 नवंबर, 1949 को अंगीकृत किया गया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि 26 नवंबर को देश में संविधान दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थाओं और शासकीय कार्यालयों में भारतीय संविधान के ’’प्रस्तावना’’ को पढ़े जाने, शैक्षणिक संस्थाओ, महाविद्यालय, विश्विद्यालय के छात्रों में संविधान के प्रति जागरूकता के लिये निबंध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता और व्याख्यान माला किया जाएगा।

           संवैधानिक प्रावधानों के संबंध में प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं। सभी शासकीय कार्यालयों में 26 नवंबर गुरूवार को दोपहर 11 बजे संविधान दिवस के अवसर पर भारत के संविधान की ’’प्रस्तावना’’ का सामूहिक पठन और विस्तृत प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

             सामान्य प्रशासन के अनुसार इस अभियान से शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों के अलावा आम जनता तक भारतीय नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों और दायित्वों का संदेश पहुंचेगा।

close