गोकुलनगर को गुलजार करने की कवायद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

sambhagayukat avm collector ghuru ameri gokul nagar me  (3)बिलासपुर–दुग्ध उत्पादन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए घुरू-अमेरी स्थित गोकुल नगर को व्यवस्थित रूप से विकसित किया जायेगा। यहां के डेयरी संचालकों को अपेक्षित लाभ मिल सके। संभागायुक्त  सोनमणि बोरा और  कलेक्टर  अन्बलगन पी. ने आज गोकुल नगर का निरीक्षण कर पशु-पालकों को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे, आयुक्त नगर निगम रानू साहू समेत संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

         संभागायुक्त  बोरा ने गोकुल नगर के पशुपालकों से चर्चा करते हुए कहा कि वे अपने व्यवसाय को सुव्यवस्थित करें। उन्होंने कहा कि आगामी 29 नवंबर को वहां पर एक दिवसीय शिविर लगाया जायेगा। जिसमें बैंकर्स, पशुपालन, विद्युत एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे। शिविर में पशुओं को टीकाकरण भी किया जायेगा। डेयरी विकास के लिए मुद्रा योजना की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त शिविर में इस योजना के तहत् पशुपालकों को जोड़ा जायेगा।

                  संभागायुक्त ने कहा कि यहां की सड़क को डब्ल्यूबीएम किया जायेगा। मवेशियों के लिए हरा चारा जरूरी है। इसके लिए चारागाह विकास करने के लिए पशुपालन विभाग को निर्देशित किया गया है। वर्तमान में खाली पड़े प्लाट में वैकल्पिक रूप से चारा उगाया जा सकता है। बोरा ने पशु चिकित्सालय को अपग्रेड करने की भी बात कही।

             इस मौके पर बोरा ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस कार्य में रूचि लें। ताकि गोकुल नगर स्थित डेयरी शासन के मंशानुरूप सुचारू रूप से संचालित हो सके।संभागायुक्त ने पशुपालन एवं नगर निगम को संयुक्त रूप से सर्वें करने के लिए भी निर्देश दिये। नगर निगम का यहां पर एक अस्थाई कांजी हाउस भी बनेगा। संभागायुक्त ने गोकुल नगर परिसर को हराभरा बनायें रखने के लिए यहां के प्रत्येक घरों को बांस के पौधे उपलब्ध कराने के लिए कहा।

close