जाना था जापान पहुंच गए चीन..समझ गए ना

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

ATIKRAMAN_1बिलासपुर— हाईकोर्ट के फटकार के बाद बड़ी मुश्किल से जागा निगम और जिला प्रशासन आज एक बार फिर रास्ता फिर भूल गया। तय कार्यक्रम के अनुसार निगम अतिक्रमण दस्ते को आज गोलबाजार में कार्रवाई करना था। लेकिन बृहस्पति बाजार से ही लौट आया। निगम प्रशासन ने एक दिन पहले आज गोलबाजार में बुलडोजर चलाने का निर्णय लिया था लेकिन व्यापारियों के भय से या फिर किन्ही अन्य कारणों से वृहस्पति बाजार में कार्रवाई के बाद बुलडोजर को गैरेज में खड़ा कर दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           बहरहाल दीपावली के बाद अतिक्रमण दस्ता आज सक्रिय हो गया।  जानकारी के अनुसार आज अतिक्रमण दस्ते को गोलबाजार में कार्रवाई करनी थी। लेकिन बृहस्पति बाजार में ही उलझ कर रह गया। जिला प्रशासन की टीम ने आज बृहस्पति बाजार में कार्रवाई करते हुए ठेले खोमचे वालों को ना केवल हटाया बल्कि चेतावनी देकर छोड़ा कि फिर यदि यहां ठेला लगाते पकड़ा गया तो कठोर कार्रवाई होगी।

          एक दिन पहले तय शेड्यूल के अनुसार आज से गोलबाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाना था। सीजी वाल ने पड़ताल की तो पता चला कि गोलबाजार के व्यापारी अतिक्रमण अभियान के खिलाफ कमर कसकर तैयार हैं। कुछ व्य़ापारियों ने बताया कि निगम ने ही उन्हें नक्शा देकर यहां व्यापार करने और रहने को दिया है। हर बीस साल में हम क्या हम इनका अत्याचार झेलते रहेंगे। यदि यहां निर्माण करना गलत था तो हमें यहां व्यापार करने को क्यों कहा गया। क्यों नक्शा पास किया गया।

               गोल बाजार के एक व्यवसायी ने बताया कि अभी तक यहां क्यों कार्रवाई नहीं हुई है। कुछ अवैध निर्माण जरूर हुए हैं लेकिन उनका खामियाजा हमें नहीं भुगतना है। व्यावसायियों ने बताया कि निगम तोड़फोड़ कर तो चला जाता है। परेशानी हमें होती है। हमारा व्यापार प्रभावित होता है। नाली या शेड तोड़ना है तो तोड़े लेकिन उसकी मरम्मत भी करे।

                 बहरहाल आज निगम का अतिक्रमण अमला गोलबाजार नहीं पहुंचा। संभव है कि आज विभाग विकास भवन में लगे जनदर्शन में व्यस्त रहा हो। यदि ऐसा होता तो वह बृहस्पति बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान नहीं चलता। जानकारी के अनुसार गोलबाजार पर कार्रवाई किये जाने को लेकर निगम प्रशासन दहशत में है। इसलिए उसने नया तरीका इजाद करते हुए अतिक्रमण दस्ते को चीन के वजाय जापान भेज दिया। मतलब अतिक्रमण दस्ता बृहस्पति बाजार से वापस लौट आया।

close