उगते सूरज से मंत्री ने मांगा आशीर्वाद

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

chhattghat puja (2)बिलासपुर–निकाय  मंत्री अमर अग्रवाल ने छठघाट पहुंचकर उगले सूरत को अर्घ्य दिया। इस मौके पर उन्होंने भगवान सूर्य और छठमाता से प्रदेश में अमन चैन और खुशहाली की कामना की।
नगरीय प्रशासन मंत्री अग्रवाल ने  कहा कि छठ पूजा उत्सव  हमारे जीवन में खुशिया लाए। हम इसे आपसी भाईचारा और सद्भावना के साथ मनाते रहेंगे। उन्होने कहा कि मैं इस उत्सव का पिछले  20 साल से गवाह हूं। ऐसा कभी नहीं हुआ कि मैने इस अवसर को छोड़ा हो। उन्होने कहा कि इस पर्व से जीवन में ताजगी, प्रगति और संतुष्टी का अहसास होता है। आज छठ उत्सव  बिलासपुर की विशिष्ट पहचान बन चुकी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

अमर अग्रवाल ने कहा कि मेरी कामना है मां छठ देवी और भगवान सूर्य मेरे प्रदेश और जिले के लोगों पर स्नेह बरसाए। प्रगति के रास्ता दिखाएं। यहां रहने वाले सभी लोग तन,मन,धन से परिपूर्ण हो। इस अवसर पर महापौर  किशोर राय  , एस.पी.सिंह , विनोद सिंह, व्ही.रामाराव ,नरेन्द्र बोलर, अमित तिवारी, राकेश मिश्रा, सुब्बाराव भी उपस्थित थे।

छठ पर्व पूजा समिति के पदाधिकारी सदस्यों सहित भारी संख्या में छठ पूजा की व्रती महिलाएं, बच्चे और गणमान्य नागरिकों ने उगते सूरज से आशीर्वाद मांगा।

 

Share This Article
close