अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का नाम पटेल के नाम पर

cgwallmanager
3 Min Read

3721 (1)ccरायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री और प्रथम  गृह मंत्री लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 140 वीं जयंती के अवसर पर आज सवेरे राजधानी रायपुर में हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय एकता दौड़ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राजधानी रायपुर के शासकीय विज्ञान महाविद्यालीय परिसर स्थित अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का नामकरण लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर करने की घोषणा की। राष्ट्रीय एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर डॉ. रमन सिंह स्वयं आम जनता के साथ दौड़ में शामिल हुए। उन्होंने समारोह में सबसे पहले सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी। बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों और छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री के साथ राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाया। समारोह का आयोजन राज्य सरकार के खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा तेलीबांधा तालाब के सामने (मेरीन ड्राइव) में किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

3721 (2)ccराष्ट्रीय एकता के लिए आयोजित यह दौड़ तेलीबांधा तालाब से होकर मुख्य मार्ग से होते हुए घड़ी चौक तक गई। रायपुर शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चे, नौजवान, बुजुर्ग, महिलाएं, खिलाड़ी, एनसीसी और स्काउटस सहित सभी वर्ग के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। श्री वल्लभ भाई पटेल के जयघोष के नारों के साथ झण्डे लेकर दौड़ लगाते लोगों से पूरा वातावरण राष्ट्रीय भावना से गुंजायमान हो उठा। मुख्यमंत्री के साथ राष्ट्रीय एकता दौड़ के शुभारंभ कार्यक्रम में गृह मंत्री रामसेवक पैकरा, लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भईयालाल राजवाड़े, विधायक श्रीचंद सुंदरानी, विधायक एवं पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष देवश्देवजीभाई पटेल, विधायक नवीन मार्कण्डेय, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष छगन मूंदड़ा, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष अशोक बजाज, प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव विवेक ढांड, खेल और युवा कल्याण विभाग के सचिव दिनेश श्रीवास्तव, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव विकास शील तथा रायपुर संभाग के कमिश्नर अशोक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी और आम नागरिक उपस्थित थे।

close