मंत्री अमर ने की नायडू से सौजन्य मुलाकात

BHASKAR MISHRA

12179023_881151431981890_1008210678_n बिलासपुर–प्रदेश के नगरीय निकाय, वाणिज्यिक कर, उद्योग , सार्वजनिक उपक्रम विभाग मंत्री अमर अग्रवाल ने आज अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय शहरी विकास, आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन और संसदीय कार्य मंत्री वेकैया नायडू से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। अग्रवाल ने वेकैया नायडू को छत्तीसगढ़ से रायपुर और बिलासपुर शहर को देश के 100 स्मार्ट सिटी में शामिल करने पर उनका आभार व्यक्त किया। वेकैया नायडू ने अग्रवाल से छत्तीसगढ़ नगरीय निकाए क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो और स्मार्ट सिटी के लिए राज्य सरकार के प्रयासों के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             इस दौरान अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यो की पूर्ण जानकारी देते हुए नायडू से ज्यादा से ज्यादा सहयोग प्रदान करने की मांग की। नायडू ने छत्तीसगढ़ राज्य के विकास के लिए केन्द्र सरकार से ज्यादा से ज्यादा धनराशि उपलब्ध कराये जाने का आश्वासन दिया। वहीं अग्रवाल ने प्रदेश समुचित विकास के लिए धन्यवाद भी दिया। मंत्री अमर अग्रवाल ने केन्द्रीय़ मंत्री से अन्य विषयों पर भी विचार विमर्श किया।

close