2G-3G स्मार्टफोन में भी जिओ की सर्विस

Shri Mi
2 Min Read

Jio-SIM-Cards-Preview-Welcome-Offerनई दिल्ली।डिजिटल कंपनी रिलायंस जियो सिर्फ 4जी स्मार्टफोन पर ही काम करता है। ऐसे में अगर आपका स्मार्टफोन 3जी या 2जी सपोर्ट करता है, तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है।अब रिलायंस जिओ कस्टमर 2जी और 3जी फोन वाले भी इस सर्विस का लुत्फ उठा पाएंगे। इसके लिए रिलायंस ने 4जी डिवाइस जिओफाई एक विकल्प है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                            बता दें कि जिओफाई एक 4जी पोर्टेबल डिवाइस है। इसके जरिए वॉयस कॉल, वीडियो कॉल, डाटा और जिओ एप्स इस्तेमाल की जा सकती हैं। कंपनी ने कहा है कि जिओफाई 4जी पोर्टेबल वायस और डाटा डिवाइस है, जो कि हॉटस्पॉट के रूप में काम करता है। जिओफाई डिवाइस के जरिए 90 दिनों तक यूजर्स फ्री डाटा, वॉयस कॉल और एसएमएस जैसी सेवाओं का लुत्फ उठा सकते हैं।

                                             इसके लिए यूजर को जिओफाई में सिम लगाकार उसे एक्टिवेट करना होगा।इसके बाद 2जी या 3जी स्मार्टफोन पर जिओ 4जी वॉयस एप्लीकेशन डाउनलोड करनी है। जिसे जिओ नेटवर्क से कनेक्ट करना है।इस डिवाइस के जरिए जिओ यूजर्स इंटरनेट, वॉयस कॉल, वीडियो कॉल और एसएमएस जैसी सेवाओं का लुत्फ उठा सकता है।इसके लिए यह बिल्कुल जरुरी नहीं है कि आपके पास 4जी डिवाइस हो।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close