10 लीटर शराब के साथ पकड़ाया कोचिया

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—पुलिस कप्तान मयंक श्रीवास्तव के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस की शराब कोचियों के खिलाफ धर पकड़ अभियान बदस्तूर जारी है। रोज कही ना कहीं शराब की अवैध विक्री करते कोचियों को पकड़ा जा रहा है। इसी क्रम में कोटा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर करगी खुर्द स्थित एक घर से दस लीटर से अधिक मात्रा में शराब बरामद किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          पुलिस कप्तान के निर्देश पर कोटा पुलिस ने शराब की अवैध बिक्री और भण्डारण के आरोप में कोचिया को हिरासत में लिया है। आरोपी करगी खुर्द का रहने वाला है। आरोपी का नाम सुरेश यादव पिता छेदु यादव है। पुलिस ने छापामार कार्रवाई में  सुरेश के घर से दस लीटर से अधिक मात्रा में शराब बरामद की है।

                                              पुलिस ने सुरेश यादव के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

close