हेलमेट पहन,स्कूटी पर निकले अमर

Shri Mi
2 Min Read

road_safety_amar_fileबिलासपुर।वाहन चालकों को हेलमेट पहनने का संदेश देने राववार दोपहर,नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल स्कूटी रैली निकाली।निकाय मंत्री ने कहा कि वाहन चलाते समय सुरक्षा के लिए हेलमेट जरूरी है।दो पहिया वाहन चालकों में हेलमेट के प्रति जागरूकतालाने के लिए रविवार को नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मंयक श्रीवास्तव, अतिरिक्त प्रशांत कतलम, एडीशनल पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा,ट्रैफिक  डीएसपी मधुलिका सिंह और भाजपा नेताओं ने हेलमेट पहनकर स्कूटी चलाते समय हेलमेट पहनने का संदेश दिया।रैली पुलिस मैदान से शुरू होकर शहर के पुराना बस स्टैण्ड से होते हुए शहर भ्रमण कर वापस पुलिस मैदान आई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                         नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि गाड़ी चलाते समय चालक हेलमेट लगाना जरूरी है। गाड़ी चलाते समय कई लोगों की दुर्घटना में सिर में कभी कभी गंभीर चोंट लगती है तो कभी  मौत हो  जाती है। इसलिए सभी हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाए इससे आपकी सुरक्षा होगी।

                                                          यातायात डीएसपी मधुलिका सिंह ने कहा कि हेलमेट सुरक्षा के लिए लागू किया गया है क्योंकि सिर नाजुक होता है और दुर्घटना में सिर में चोट लगने पर गंभीर स्थिति होती है। यातायात पुलिस कार्रवाई करती है लेकिन उसका मकसद सिर्फ चालान करना ही नही है चालकोंको हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करना भी है। पुलिस इस पर भी कार्रवाई कर रही है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close