स्मार्ट सिटी के साथ स्मार्ट केपिटल भी बने रायपुर-सीएम रमन

Shri Mi
3 Min Read

cm photo-cc(9)रायपुर।लोक सुराज अभियान-2017 के समापन पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शनिवार को कलेक्टोरेट में रेडक्रास रायपुर और बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर जिलों में चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा की।सीएम ने कहा कि लोक सुराज अभियान में दोनों जिलों में विभागवार मिले आवेदनोें की समीक्षा करते हुए कहा कि इस अभियान के दौरान मुख्यमंत्री खाद्यान्न सुरक्षा योजना के तहत हजारों की संख्या में नए राशनकार्ड जारी किए गए है साथ ही लोगों के नाम जोड़े गए है। इन सभी हितग्राहियों को पात्रतानुसार अगले माह से राशन मिल जाए यह सुनिश्चित किया जाए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की राजधानी रायपुर स्मार्ट सिटी के साथ स्मार्ट केपिटल के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है। राजधानी साफ और स्वच्छ रहे इसके लिए विशेष इंतजाम सुनिश्चित किए जाए।डॉ सिंह ने राजधानी में पेयजल व्यवस्था के लिए इंटीग्रेटेड एक्शन प्लान तथा शहर के नालों से निकलने वाले पानी के ट्रीटमेंट के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों को बैठकर ठोस कार्ययोजना बनाकर उस पर अमल करने का कहा है।

                        मुख्यमंत्री ने राजधानी के अनुरूप कलेक्टर परिसर में एक बड़ा कॉफ्रेस हॉल तथा कार्यालयों के लिए एक कंपोजिट बिल्डिंग बनाने की मंजूरी भी इस मौके पर की।सीएम ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार जुलाई से स्वास्थ्य बीमा की राशि को 30 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर रही है। इसी तरह राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा में केन्द्र सरकार द्वारा परिवार के बुजुर्ग व्यक्ति को 30 हजार रूपए का अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा।

                     मुख्यमंत्री ने कहा कि जुलाई माह में विशेष शिविरों का आयोजन कर छूटे हुए लोगों का स्मार्ट कार्ड बनाया जाए ताकि उन्हें इसका लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि नया शिक्षा सत्र प्रारंभ हो गया है, अभियान चलाकर सभी स्कूली बच्चों को स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र बनाकर दिया जाए ताकि उन्हें इसके लिए भटकना न पड़े।

                          बैठक मे खाद्य विभाग के सचिव सुबोध सिंह, जनसंपर्क विभाग के सचिव संतोष मिश्रा, सचिव नगरीय प्रशासन डॉ. रोहित यादव, रायपुर संभाग के आयुक्त ब्रजेश चंद्र मिश्र, पुलिस महानिरीक्षक प्रदीप गुप्ता, मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव रजत कुमार सहित संभागीय व दोनों जिले के अधिकारी मौजद थे।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close