स्मार्ट सिटीः महापौर और कमिश्नर ने किया संवाद

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

IMG_20151015_184613बिलासपुर– शहर समेत पूरे देश में  इन दिनों  स्मार्ट सिटी को लेकर जमकर चर्चा विषय है। बिलासपुर को भी स्मार्ट सिटी बनाने के कवायद अब तेज हो गयी है। प्रशासनिक और राजनैतिक स्तर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर कैम्प और शिविर लगाकर लोगों से संवाद किया जा रहा है। शहर में लगातार आम से लेकर आम से लेकर खास तक स्मार्ट सिटी के बारे में प्रतिक्रिया और उनके सुझाव मांगे जा रहे हैं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                       इसी क्रम में आज नगर निगम ने शहर के अरपा रिवर व्यू क्षेत्र में स्मार्ट सिटी को लेकर लोगों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान,महापौर,निगम आयुक्त समेत कई वार्डों के पार्षद समेत स्थानीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

                  अरपा रिवर व्यू क्षेत्र में आज निगम ने स्मार्ट अभियान के तहत खुले परिचर्चा का आयोजन किया। इस दौरान आम से लेकर खास लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने प्राथमिकता के आधार पर खुलकर अपने विचार उपस्थित अतिथियों के सामने रखा। इस दौरान भीड़ से कई सुझाव आए। जिनमें से कुछ लोगों ने विलासपुर की पहचान को बनाए रखते हुए स्मार्ट सिटी अभियान का समर्थन किया । कुछ लोगों ने बिलासपुर की अव्यवस्था के प्रति असंतोष जाहिर करते हुए अधिकारियों को एक मिशन के रूप में इस दिशा में काम करने का परामर्श दिया।

IMG_20151015_183219                          कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किशोर राय ने उपस्थित लोगों से कहा कि टाप 20 में बिलासपुर को शामिल होने के लिए लोगों को सुझाव के साथ शहर की कमियों को भी लोग खुलकर रखें । उन्होंने कहा कि सम्भव है कि हमारी तरफ से कुछ गलतियां हुई होंगी। लेकिन अब उन गलतियों को सुधारने और स्मार्ट सिटी अभियान को अंतिम सोपान तक पहुंचाने के लिए मिलकर पुरजोर ढंग से कोशिश करना होगा। लोगों की कोशिशों से ही बिलासपुर को स्मार्ट सिटी का दर्जा हासिल होगा। कमियां खुदबखुद दूर हो जाएंगी।  महापौर ने कहा कि जब तक कोई अभियान जन का रूप नहीं लेता तब तक सफलता नहीं मिलती। किशोर ने कहा कि आज समय है कि लोग ना केवल निगम की खामियों को सामने रखें बल्कि शहर को सुन्दर और मनोहारी बनाने के लिए खुलकर अपनी राय भी दें। राय ने कहा कि जोन पर हक था हमने हासिल किया। उसी तरह स्मार्ट सिटी पर हमारा हक है इसे भी मिलजुलकर हासिल करेंगे। हमें अपना अधिकार लेना है। बिलासपुर की जनता भली भांति जानती है कि अधिकार कैसे लेना है। इसके लिए जरूरी है कि लोग अपने सुझाव दे। सुझाव फेसबुक,व्यक्तिगत ट्वीटर से भी दे सकते हैं।

                                                                कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि सफाई किसको अच्छी नहीं लगती है। विदेशों की साफ सफाई व्यवस्था देखकर हमें भी रश आता है। आज वह सारी सुविधाएं आपके घर के सामने है। वह सुविधा हमें कैसे मिले इसके लिए हमें सुझावों के माध्यम से बस दो कदम बढ़ाने की जरूरत है। दीवान ने कहा कि बिलासपुर को स्मार्ट सिटी का दर्जा हासिल हो। शहर का नाम देश में अदब के साथ लिया जाए। इसके लिए लोगों को अपनी राय देना चाहिए।

     जनता से सीधे संवाद करते हुए निगम कमिश्नर रानू साहू ने कहा कि हमें एसडब्लूओटी के सिद्धान्तों पर चलने की जरूरत हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि IMG_20151015_185552बिलासपुर की पहचान कैसी हो…..इसे किस रूप में लोग याद रखाना चाहेंगे… शहर के बेहतर  विकास और निर्माण में क्या कुछ नया किया जाए…। रानू साहू ने कहा कि यह सब यहां की जनता को ही तय करना है। जब तक जनता नहीं चाहेगी..उनका शहर एक कदम भी विकास की दिशा में नहीं बढ़ सकता है। रानू साहू ने कहा कि सभी लोग जानते हैं कि बिलासपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है। यहां के लोग अपने अधिकारों और कर्तव्यों को भली भांति जानते और समझते हैं। उनका अधिकार बनता है कि अपने शहर के लिए स्मार्ट सिटी का दर्जा हासिल करें। इसके लिए लोगों को क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी और स्मार्ट सिटी के लिए खुलकर अपने विचार रखने होंगे। क्योंकि इस बार आपका शहर आपके मर्जी के अनुसार तैयार किया जाएगा। आपके विचारों से ही बिलासपुर को देश में पहचान मिलेगी। यही पहचान बिलासपुर को सर्वसुविधायुक्त स्मार्ट शहर का तमगा भी दिलाएगा।

                     इस दौरान रानू साहू ने जनता से प्रश्न भी किये और जवाब भी लिए। कार्यक्रम में विजय ताम्रकार,विजयधर दीवान,मनीष शुक्ला,उमेश चन्द्रकुमार ,पीके पंचायती समेतं जनप्रतिनिधि और गणमान्य उपस्थित थे।

close