स्थापना दिवस पर कांग्रेस का विशेष आयोजन…

BHASKAR MISHRA

congress- panjaबिलासपुर—-जिला कांग्रेस कमेटी 28 दिसम्बर को पार्टी की 132 वीं स्थापना दिवस मनाएगी। कार्यक्रम संयोजक सैय्यद ज़फर अली ने बताया कि कांग्रेस पार्टी विश्व की सबसे पुरानी पार्टियों में से एक है। 28 दिसम्बर 1885 को अंग्रेज अधिकारी ए.ओ. ह्यूम ने मुंबई के गोकुल दास तेजपाल संस्कृत महा विद्यालय में बैठक कर कांग्रेस की बुनियाद रखी।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                   कांग्रेस स्थापना के समय बैठक में कुल 72 लोगों ने हिस्सा लिया। दादा भाई नौरोजी को पहला अध्यक्ष महासचिव ह्यूम को बनाया गया। कांग्रेस स्थापना का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरता और सद्भावना के साथ जनता की मांगों को अंग्रेज गवर्नर के सामने प्रभावी ढंग से रखना था।

                                                                            जफर अली ने बताया कि  कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने 132 साल की यात्रा में विषम परिस्थितियों से गुजरते हुए देश को ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। जवाहर लाल नेहरु के ठोस चिंतन पर देश का बुनियाद रखा गया। लाल बहादुर शास्त्री और इंदिरा गाँधी के युगांतकारी निर्णयों ने दुनिया में भारत को मजबूती के साथ स्थापित किया। इंदिरा गांधी ने पोखरण विस्फोट कर देश को शक्तिशाली देश बनाया। राजीव गाँधी ने डिजिटल इंडिया की नीव रखी।  आज देश विकासशील के दायरे से बाहर विकसित राष्ट्र की पंक्ति में खड़ा है। विश्व में सभी क्षेत्रों में भारत यदि तेजी से विकास कर रहा है तो इसका श्रेय केवल और केवल कांग्रेस को ही जाता है।

close