स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया नया टाइम टेबल

Shri Mi
1 Min Read

mantralay_rprरायपुर।स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश में स्कूलों के संचालन के लिए समय और अवधि के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत पूरे शिक्षा सत्र में एक पाली में चलने वाली स्कूल शनिवार को सवेरे सात बजे सेदोपहर एक बजे तक संचालित होंगी। इसी तरह जिन स्कूलो में क्लास दो पालियों में लगती है,वहां शनिवार को पहली पाली मेें वरिष्ठ शालाएं सवेरे सात बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली में कनिष्ठ शालाएं दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक संचालित होंगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                      यह नई व्यवस्था एक अक्टूबर 2016 से लागू होगी।इसका आदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर से जारी किया गया है।स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव विकासशील ने राज्य के सभी जिलों के कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और जिला शिक्षा अधिकारी तथा आदिम जाति विकास विभाग के सहायक आयुक्तों को स्कूलों के संचालन संबंधी नवीन व्यवस्था का शत्-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा  है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close