सूखा प्रभावित किसानो को एक और राहत

cgwallmanager
2 Min Read

cgLogoरायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की घोषणा के अनुरूप प्रदेश के सूखा पीड़ित किसानों को नये वर्ष 2016 में एक बड़ी राहत मिलने जा रही है। राज्य सरकार ने सूखे की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सूखा प्रभावित किसानों के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में संशोधन कर प्रत्येक विवाह पर सहायता राशि 15 हजार रूपए से बढ़कार 30 हजार रूपए कर दी है। यह योजना एक जनवरी 2016 से 31 दिसम्बर 2016 तक लागू रहेगी। डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि सूखा प्रभावित किसानों को बेटियो के विवाह के लिए अब चिन्तित होने की जरूरत नहीं है। ऐसे जरूरतमंद किसानों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बेटी की शादी के लिए पन्द्रह हजार रूपए के स्थान पर 30 हजार रूपए की सहायता दी जाएगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               जरूरतमंद किसान अपने जिले के कलेक्टर को सीधे आवेदन करेंगे। उनके आवेदन पर कलेक्टर द्वारा यह राशि सीधे उस प्रभावित किसान के खाते में जमा कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से इस महीने की 21 तारीख को इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने इस महीने की 17 तारीख को विधानसभा में ऐलान किया था कि सूखा प्रभावित किसानों की बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सहायता राशि 15 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रूपए की जाएगी।

Share This Article
close