सीयू मे हुआ “अक्स 2017” का रंगारंग उद्घाटन

Shri Mi
4 Min Read

aks17_cuबिलासपुर।गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के रजत जयंती सभागार में कुलपति प्रोफेसर अंजिला गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में बुधवार को सुबह 10.30 बजे अक्स.2017 का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्र-छात्राओं की अभिव्यक्ति एवं सजृनात्मकता का मंच होते हैं जिसे हमें प्रोत्साहित करना चाहिए।
कला एवं समाज विज्ञान संकाय के दो दिवसीय वार्षिक सांस्कतिक कार्यक्रम “।ज्ञै।.2ज्ञ17” का उद्घाटन अवसर पर कुलपति महोदया ने दोनों अध्ययनशालाओँ के छात्रों को शुभकामनाएं उनके उत्साह के लिए बधाई दी। उन्होंने सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए आयोजकों की भूरि-भूरि प्रशंसा भी की।

                                  विश्वविद्यालय के कुलसचिव (कार्यवाहक) प्रोफेसर बी.एन. तिवारी ने इस सांस्कृतिक प्रयास की सराहना करते हुए छात्रों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह मंच छात्र-छात्राओँ के कौशल एवं अभिव्यक्ति का केंद्र बनेगा।

                                      इससे पहले कला अध्ययनशाला के अधिष्ठाता प्रोफेसर मनीष श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं के जोश और जुनून को सलाम करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से छात्र अपनी अभिव्यक्ति एवं सजृनशीलता को भविष्य के लिए आदर्श बनाते हैं। इस मौके पर उन्होंने अक्स से जुड़े सभी पूर्व शिक्षकों को भी याद किया। उन्होंने सभी छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

                                        विज्ञान अध्ययनशाला की अधिष्ठाता प्रोफेसर अनुपमा सक्सेना ने अक्स की मानवीय स्वभाव एवं उत्साह की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं।

छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
उद्घाटन समारोह के अवसर पर छात्रों ने एक के बाद एक शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का प्रारंभ कथक की प्रस्तुति से हुआ जिसमें सुश्री अपूर्वा ने फ्यूजन संगीत पर अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। फ्यूजन संगीत पर शास्त्रीय नृत्य के मेल देखने लायक था।क्रिकेट के मैदान पर अपना खेल दिखाने वाले छात्र जी. राज ने मंच पर अपनी आवाज के जादू से रजत जयंती सभागार में मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्री राज ने “तू करम खुदाया है” गीत का शानदार तरीके से प्रदर्शन किया। अनिमेश दास ने कैलाश खेर के गीत “तेरी दीवानी” को अपनी शानदार आवाज से चार चांद लगा दिया। इसके अलावा अभिनर्तन की टीम ने भंगड़ा किया और ग्रुप डांस की मस्ती ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

                                    शारीरिक शिक्षा विभाग ने जीवन को स्वस्थ रखने एवं सेहतमंद बने रहने के लिए जुंबा डांस की प्रस्तुति दी। जुंबा डांस के माध्यम से छात्रों ने संदेश दिया कि वर्तमान भागदौड़ की जिंदगी में डांस के जरिये भी सेहत को ठीक रखा जा सकता है। इस डांस को दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का संचालन छात्र श्री वेदांश एवं छात्रा सुश्री शाजिया ने किया।इस दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिनमें फोटोग्राफी, फिंगर पेंटिंग, बेस्ट ऑफ वेस्ट, रंगोली, टैटू, क्रिएटिव राइटिंग, ट्रेजर हंट, गायन, मिस्टर एंड मिस अक्स, बॉल बकेट एंव स्लो बाइक रेस अहम हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close