सीपत से बलौदा तक सड़क का होगा कायाकल्प

cgwallmanager
2 Min Read

roadramandamarroadरायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सोमवार को मंत्रालय में अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य सड़क विकास निगम के काम-काज की प्रगति की समीक्षा की। डॉ. सिंह ने कहा कि सड़क निर्माण कार्यों में और गति लाये जाने की जरूरत है। सड़क निर्माण अथवा मरम्मत कार्यों के लिए के नौ सौ करोड़ रुपएलिए स्वीकृति संबंधी जरूरी सभी औपचारिकताएं जल्द से जल्द पूर्ण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क विकास निगम का गठन ही निर्माण कार्यों को गति प्रदान करने के लिए किया गया है। मुख्यमंत्री ने बैठक में आज बीओटी आधार पर टोल रोड निर्माण के लिए 900 करोड़ रुपए के 250 किलोमीटर लम्बी चार सड़क निर्माण कार्यों का अनुमोदन किया। इन सड़कों का निर्माण अब जल्द शुरू होगा। इनमें सीपत से बलौदा तक 41 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 122 करोड़ रुपए , रायगढ़ से पूंजीपथरा-घरघोड़ा होते हुए पत्थलगांव तक 110 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 490 करोड़ रुपए, पूंजीपथरा से लैलूंगा तक 53 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 154 करोड़ रुपए, तथा उरगा से हाटी तक 47 किलोमीटर सड़क के लिए 133 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई।

                           लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत, मुख्य सचिव विवेक ढांड सहित प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह,सचिव वित्त अमित अग्रवाल, उद्योग विभाग के सचिव सुबोध कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के सचिव अनिल राय, सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक डॉ. रोहित यादव, संचालक जनसम्पर्क राजेश सुकुमार टोप्पो, संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री रजतकुमार सहित लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

close