सीएम और जोगी मौसेरे भाई…करूणा शुक्ला

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

IMG-20170711-WA0007 बिलासपुर— जोगी और रमन सिंह मौसेरे भाई हैं। इनके बीच घनिष्ठ रिश्ता है। जाति मामले में मुख्यमंत्री ने अभी तक जोगी को बचाया। जोगी ने भाजपा की सरकाई बनाई। अब सारा मामला सामने आ चुका है। जोगी को अब तय करना है कि उनका उदगम कहां से है। उन्हें बताना होगा कि उनकी मां किस समाज से हैं और पिता किस समाज से…। लेकिन मुख्यमंत्री अभी भी जोगी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। यह बातें कांंग्रेस नेत्री करूणा शुक्ला ने कही। 2003 में भाजपा सरकार विद्या भैया की कृपा से बनी। पिछले 13 साल से जोगी की कृपा से सरकार चल रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   करूणा शुक्ला ने आज छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा की। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह और अजीत जोगी आपस में मौसेरे भाई हैं। अब भी मुख्यमंत्री अजीत जोगी को बचाना चाहते हैं। लेकिन जनता सब समझ गयी है कि पिछले तीन चुनावों में जोगी भाजपा की मदद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जाति मामले में जोगी को बचा रहे हैं। लेकिन अब अजीत जोगी को बताना होगा कि उनका उदगम कहां से हुआ। वह किस समाज में पैदा हुए..उस समाज का नाम और माता पिता के बारे में बताना होगा। क्योंकि जवाब कांग्रेस नहीं बल्कि जनता मांग रही है।

                                 पिछले दो साल से किसानों के लिए आंदोलन कर रहे हैं..लेकिन सरकार कांग्रेस की सुन नहीं रही है। सवाल के जवाब में करूणा शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस समग्र समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। ना केवल किसानों बल्कि एसटी,एससी,नौजवान, महिलाओं के लिए कांग्रेस ने हमेशा काम किया है। भाखडा़ नांगल,हीराकुण्ड बांध कांगेस की देन है। आधुनिक भारत का सपना नेहरू जी ने देखा…राजीव गांधी ने पूरा किया। शास्त्री जी ने किसानों के साथ जवानों की जय कहा। इंदिरा और नेहरू ने एसटी,एससी को अधिकार दिये। सरकार किसानों के दुख दर्द को समझे या ना समझे लेकिन कांग्रेस किसानों के लिए संघर्ष करती रही है और करती रहेगी। सत्ता में आने के बाद कांग्रेस पार्टी जो भी वादा करेगी उसे जरूर निभाएगी।

             करूणा शुक्ला ने कहा कि बिलासपुर बरबाद हो चुका है। मैने सड़क धसकते टीवी में ही देखा है। लेकिन बिलासपुर में अब रोज देखती हूं। बिलासपुर की जनता बहुत सहनशील है कि सड़क भी बरबाद हो रहा है और विधायक उन्हें नालायक भी कहते हैं।

           शैलेश पाण्डेय कहां से चुनाव लड़ेंगे के सवाल पर करूणा शुक्ला ने कहा कि यह मेरा विषय नहीं है। इसे तय हाईकमान करेगा। यदि हाईकमान को लगता और शैलेश अपनी इच्छा जाहिर करेंगे तो फैसला किया जाएगा। फिलहाल मुझे इस पर कुछ नहीं कहना है।

                                कांग्रेस के सामने भाजपा की कैसी चुनोती को आप देखते हैं…करूणा ने कहा कि भाजपा के पास धनबल भी है और बाहुबल भी…। बाहुबल से मतलब प्रशानिक शक्ति से है। प्रशासन के हाथों बिना मतलब नागरिको और कर्मचारियों को परेशान किया जाता है। उन्होने वर्षा डोंगरे का उदाहरण दिया।

                                                 जोगी के बयान में कितनी सच्चाई है कि कांग्रेस पार्टी खत्म हो रही है के सवाल पर करूणा ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है। भाजपा ने दो सदस्यों से राजनीति की शुरूआत की थी। कांग्रेस गांधी और नेहरू की पार्टी है। देश का सबसे पुराना दल है…। खत्म होने का सवाल ही नहीं उठता। जोगी के खिलाफ करूणा शुक्ला संभल कर बयान दे रही हैं…कहीं जोगी की पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन या विलय की संभावना तो नहीं है। करूणा ने बहुत संक्षिप्त उत्तर में कहा कि राजनीति में स्थायी दोस्ती और दुश्मनी नहीं होती है। राजनीति में हमेशा संभावना होती है।

            प्रेसवार्ता में करूणा शुक्ला ने भाजपा के कई नेताओं की डिग्री पर सवाल उठाए। उन्होने कहा डिग्री छिपाने के लिए नहीं होती। जो छिपाता है उसकी हालत जोगी की जाति मामले जैसी होती है।

close